इलेक्शन

'कट्टरपंथी' वाले बयान पर भड़के ओवैसी, बोले-जल्दी आसमान से जमीन पर आ जाएंगे लालू के 'लाल'

किशनगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने यह शब्द पाकिस्तान से लिया है और व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा, "बाबू चरमपंथी को तुम जरा अंग्रेजी में लिखकर दिखाओ?" बिहार में पहले चरण के चुनाव के लिए छह नवंबर को वोट पड़ेंगे।

Image

बिहार विधानसभा चुनाव 2025। तस्वीर-PTI

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में पहले चरण के चुनाव से पहले चुनावी माहौल बिल्कुल गरम हो चुका है। नेता एक दूसरे पर जोरदार हमले कर रहे हैं। AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के 'चरमपंथी' वाले बयान पर पलटवार किया है। इस पर ओवैसी बिहार में एक मंच से करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा- बाबू, जरा तुम इंग्लिश में 'एक्सट्रीमिस्ट' लिखकर दिखाना। दरअसल, तेजस्वी ने अपने एक इंटरव्यू में ओवैसी को एक्सट्रीमिस्ट (कट्टरपंथी) कह दिया था।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'तेजस्वी यादव कहते हैं कि ओवैसी और उनकी पार्टी कट्टरपंथी है। तेजस्वी, आरजेडी और उनके गठबंधन की नजर में जो भी नमाज पढ़ता है, कुरान पढ़ता है, रोजा रखता है, अपने बच्चों को मदरसे भेजता है, दाढ़ी रखता है, टोपी पहनता है, या हिजाब पहनता है —वो सब कट्टरपंथी हैं। लेकिन जो उनके पिता के आगे झुकता है, वो तेजस्वी यादव की नजर में उग्रवादी नहीं है।'

सीमांचल के लोग तेजस्वी को सबक सिखाएंगे-ओवैसी

ओवैसी ने आगे कहा कि 'सुनो तेजस्वी, हम उस पर विश्वास करते हैं जिसने जमीन और आसमान बनाए। अगर हम किसी किताब पर यकीन करते हैं तो वो सबसे पहले अल्लाह की किताब है और उसके बाद संविधान...तेजस्वी ने सीमांचल की पूरी अल्पसंख्यक समुदाय का अपमान किया है। वह एम मोदी के छोटे भाई की तरह बर्ताव कर रहे हैं और नफरत फैला रहे हैं। तेजस्वी जो चाहें कहें। लालू का बेटा कहता है कि मैं कट्टरपंथी हूं, उसके इस बयान से कोई फर्क नहीं पड़ता... सीमांचल की जनता उसे सिखाएगी कि कट्टरपंथी किसे कहते हैं।'

कहा-बाबू चरमपंथी को जरा अंग्रेजी में लिखकर दिखाओ?

किशनगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने यह शब्द पाकिस्तान से लिया है और व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा, "बाबू चरमपंथी को तुम जरा अंग्रेजी में लिखकर दिखाओ?" बिहार में पहले चरण के चुनाव के लिए छह नवंबर को वोट पड़ेंगे। पहले चरण में विधानसभा की 121 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और चुनाव नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

Alok Rao
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article