इलेक्शन

थलपति के मास्टरस्ट्रोक पर पिता हुए गदगद; बोले- बेटे के मन में बहुत सारे सपने,उम्मीदें करेगा पूरी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नतीजों ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार और TVK प्रमुख विजय की आंधी में डीएमके (DMK) और एआईडीएमके (AIDMK) दोनों उड़ गए हैं।

Image

थलपति विजय और उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर।

जानेमाने तमिल फिल्म निर्माता एस. ए. चंद्रशेखर ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपने बेटे एवं तमिलागा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय के प्रदर्शन पर अपनी खुशी जाहिर की है। बेटे की राजनीतिक सफलता पर गर्व करते हुए उन्होंने कहा कि अभिनेता से नेता बने विजय जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मतगणना के दौरान भावुक चंद्रशेखर ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की राजनीतिक यात्रा पर बहुत खुशी के साथ ही बहुत गर्व भी है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोग मेरे बेटे से बड़ी उम्मीदें रखते हैं। वह उन्हें पूरा करेगा।

विजय के चुनावी वादों पर क्या बोले विजय

वहीं, विजय के चुनावी वादों पर जनता की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर चंद्रशेखर ने मतदाताओं को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने दोहराया कि राज्य की जनता ने टीवीके नेता से बहुत उम्मीदें लगाई हैं। उन्होंने राज्य के भविष्य के लिए अपने बेटे की आकांक्षाओं को स्वीकार करते हुए कहा कि तमिलनाडु के लिए उनके मन में बहुत सारे सपने हैं। उन्हें बस काम करने दीजिए।

विजय ने ओपनिंग में ही मारी सेंचुरी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नतीजों ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार और TVK प्रमुख विजय की आंधी में डीएमके (DMK) और एआईडीएमके (AIDMK) दोनों उड़ गए हैं। विजय और उनकी पार्टी तमिजगा वेत्री कजगम (TVK) से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद किसी को नहीं थी। सत्ता विरोध की लहर पर सवार होकर विजय ने तमिलनाडु की सियासत में नया इतिहास रच दिया है। चुनाव से पहले TVK के नेताओं की ओर से बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन शायद ही किसी ने इसे गंभीरता लिया होगा। लेकिन नतीजे बता रहे हैं कि विजय का जादू किस कदर तमिल मतदाताओं के सिर चढ़कर बोला है।

TVK 100 से अधिक सीटों पर आगे

23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के रुझानों में टीवीके सौ से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी ने पूरे राज्य में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को जारी रुझानों के अनुसार, टीवीके ने विशेष रूप से चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर सहित उत्तरी जिलों में अच्छा प्रदर्शन किया है और द्रविड़ दलों में महत्वपूर्ण पैठ बनाई है।

Shiv Shukla
शिव शुक्ला author

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभ... और देखें

End of Article