इलेक्शन

तेलंगाना: रेवंत रेड्डी 4 दिसंबर को ले सकते हैं CM पद की शपथ, राहुल-सोनिया के लिए हो रही ये खास तैयारी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 3, 2023, 09:27 PM IST

Telangana Assembly Election Results 2023: यह पहली बार होगा जब तेलंगाना में देश की सबसे पुरानी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। खबर आ रही है कि रेवंत रेड्डी 4 दिसंबर को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकती हैं।

Image

रेवंत रेड्डी लेने जा रहे सीएम पद की शपथ (फेसबुक)

Telangana Assembly Election Results 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने इतिहास रचते हुए पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल किया है। इसके साथ ही खबर आ रही है कि रेवंत रेड्डी 4 दिसंबर को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। रेवंत रेड्डी राज्य में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं। वह राहुल गांधी के खास माने जाते हैं। यह पहली बार होगा जब तेलंगाना में देश की सबसे पुरानी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस ने तीसरी बार सीएम बनने के केसीआर के सपने को तोड़ दिया है।

कांग्रेस के नायक बनकर उभरे रेवंत रेड्डी

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में रेवंत रेड्डी कांग्रेस पार्टी के नायक के तौर पर उभरे हैं। वर्तमान में वह कांग्रेस पार्टी से ही सांसद हैं। 54 साल के रेवंत रेड्डी अब सांसद से सीधे मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं के शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं। खबर आ रही है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकती हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सारी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

कौन हैं रेवंत रेड्डी

मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी भी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल होने जा रहे हैं। जहां तक रेवंत रेड्डी की बात करें तो उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत एबीवीपी से की थी। हालांकि बाद में वह टीडीपी में शामिल हो गए थे। टीडीपी से ही वह कांग्रेस पार्टी में आए थे। सबसे पहली बार वह अविभाविज आंध्र प्रदेश के कोडांगल सीट से जीतकर विधायक बने थे। उन्होंने साल 2009 में टीडीपी के टिकट पर चुनाव जीता था। इसके बाद वह 2014 में भी टीडीपी के टिकट पर ही विधायक बने ते। हालांकि 2018 के चुनाव में वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। फिर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनावों में मल्काजगिरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़वाया था। इस सीट से जीत हासिल कर वह लोकसभा पहुंचे थे।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article