इलेक्शन

तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, बिहार की महुआ सीट से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और लालू परिवार से निष्कासित किए गए तेज प्रताप यादव ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बिहार के वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने टीम तेज प्रताप का भी गठन किया, जो महुआ सीट पर उनके प्रचार प्रसार का कामकाज देखेगी।

Image

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप (फोटो साभार: @TejYadav14)

Photo : Twitter

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और लालू परिवार से निष्कासित किए गए तेज प्रताप यादव ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बिहार के वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही।

निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप

तेज प्रताप ने कहा कि 31 तारीख को मैं महुआ जा रहा हूं वहां बड़ा कार्यक्रम करूंगा और मैं महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने टीम तेज प्रताप भी गठित की है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार से लोग इस टीम में जुड़ेंगे और इसी के बैनर तले मैं अपने लोगों को चुनाव लड़ाऊंगा। उन्होंने कहा कि आज के बाद कुछ लोगों को खुजली होनी शुरू हो जाएगी। उससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं और भ्रष्टाचार मुक्त शासन लाना चाहते हैं।

लालू यादव ने बनाई नई टीम

इससे पहले राजद अध्यक्ष लालू यादव ने शनिवार को अपनी नई टीम की घोषणा की। इस टीम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को उपाध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया है। इस कमेटी के जरिए सामाजिक समीकरण साधने की भी कोशिश की गई है। राजद अध्यक्ष लालू यादव की कमेटी में चार उपाध्यक्ष, अब्दुलबारी सिद्दीकी प्रधान महासचिव, सुनील कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष के अलावा 12 महासचिव और 10 सचिवों की नियुक्ति की गई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article