इलेक्शन

Tarari Upchunav Result 2024: तरारी सीट पर भाजपा के विशाल प्रशांत को मिली जीत, महागठबंधन के राजू यादव को हराया

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 23, 2024, 03:07 PM IST

Tarari UpChunav Result, (तरारी उपचुनाव के नतीजे, तरारी उपचुनाव परिणाम 2024) Bihar By Election Results, Tarari upchunav Natije 2024 Today LIVE Updates: आरा लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, महागठबंधन की ओर से भाकपा माले भी इस सीट को तीसरी बार अपने कब्जे में लेने में जुटी है।

Image

तरारी उपचुनाव रिजल्ट 2024

Tarari Chunav Result, (तरारी उपचुनाव परिणाम 2024): तरारी सीट पर भाजपा के विशाल प्रशांत को जीत मिली है। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार को 78755 वोट मिले। दूसरे नंबर पर राजू यादव भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) के रहे। राजू को 68143 वोट मिले। तीसरे नंबर पर जन सुराज पार्टी की किरण सिंह रहीं। किरण को 5622 वोट हासिल हुए।

बिहार की तरारी सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदार विशाल प्रशांत की टक्कर भाकपा माले के राजू यादव से है। चुनावी रणनीतिकार एवं जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है। जनसुराज से किरण देवी उम्मीदवार हैं। आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाली इस सीट को जीतने के लिए भाजपा ने अपना पूरा दम-खम लगा दिया है। आरा लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, महागठबंधन की ओर से भाकपा माले भी इस सीट को तीसरी बार अपने कब्जे में लेने में जुटी है।

विशाल प्रशांतभाजपा
राजू यादवभाकपा माले
किरण देवीजनसुराज पार्टी
भाजपा प्रत्याशी यहां से दो बार विधायक रहे सुनील पांडेय के पुत्र हैं। तरारी से तीन बार विधायक रह चुके सुनील पांडेय का अपना व्यक्तित्व है। उनकी सभी समुदायों में पकड़ मानी जाती है। भाकपा माले के प्रत्याशी राजू यादव का मिलनसार व्यक्तित्व विरोधियों को भी आकर्षित करता है। जन सुराज की प्रत्याशी किरण कुमारी हैं। सभी के अपने-अपने कैडर वोट हैं, लेकिन वे अपने मतदाताओं को वर्ग और जाति में विभाजित कर पैठ बनाने में भी पीछे नहीं रहे।

चार सीटों पर 13 नवंबर को डाले गए वोट

बिहार की तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। इस उपचुनाव में शाम छह बजे तक 12 लाख से अधिक मतदाताओं में से औसतन 52.84 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार शाम छह बजे तक तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज में मतदान का प्रतिशत क्रमशः 50.10, 54.02, 51.01 और 56.21 प्रतिशत रहा। इन विधानसभा क्षेत्रों में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान का प्रतिशत क्रमशः 50.10, 58.68, 51.68 और 52.10 प्रतिशत रहा था। इन विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से मतदान कराए जाने के लिए 1277 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

आठ-आठ चेक पोस्ट लगाए गए

इस उपचुनाव में कुल 1277-1277 कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट तथा वीवीपैट का उपयोग हुआ है, जिसमें 11 बैलेट यूनिट, 17 कंट्रोल यूनिट तथा 24 वीवीपैट मॉक पोल के दौरान बदले गए जबकि नौ बैलेट यूनिट, नौ कंट्रोल यूनिट तथा 22 वीवीपैट मॉक पोल के बाद बदले गये। मतदान के लिए 477 बैलेट यूनिट, 480 कंट्रोल यूनिट तथा 591 वीवीपैट रिजर्व में रखे गये थे। आयोग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार आज मतदान के दौरान विभागीय नियंत्रण कक्ष में कुल तीन शिकायत प्राप्त हुईं जिनका समय पर निष्पादन कर दिया गया। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ है।

बिहार के भोजपुर एवं कैमूर जिलों की सीमा उत्तर प्रदेश राज्य एवं गया जिले की सीमा झारखण्ड राज्य से सटे होने के मद्देनजर इन पड‍़ोसी राज्यों की सीमा पर आठ-आठ चेक पोस्ट लगाये गये थे। इसके अतिरिक्त राज्य के भीतर भी चेक पोस्ट/नाका लगाये गये थे।

चार सीटों पर पांच महिला उम्मीदवार

बिहार विधानसभा की ये सीटें तत्कालीन विधायकों के पिछले लोकसभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद ये सभी चार सीटें खाली हो गई थीं। ये सभी सीटें जो गंगा नदी के दक्षिण क्षेत्र में स्थित हैं, आमतौर पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’(इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के राज्य स्तरीय महागठबंधन जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद), वाम और कांग्रेस शामिल हैं, का गढ़ माना जाता है। बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर माने जा रहे इस उपचुनाव में चुनावी मैदान में डटे रहे कुल 38 उम्मीदवारों जिनमें 05 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं।

End of Article