Tapi Gujarat Election Results 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव का रिजल्ट अब से कुछ ही देर बाद आना शुरू हो जाएगा। शुरूआती दौर में रूझान आएंगे और फिर सीटों के नतीजे भी 10 बजे तक आने लगेंगे। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। यहां पर तापी जिले की 2 सीटों को लेकर परिणाम के रुझान और अंतिम रिजल्ट को उम्मीदवार चेक कर सकेंगे। इसके अलावा कौन आगे और कौन पीछे का अपडेट भी लगातार देख सकते हैं।
Gujrat Tapi Election Result: Full Results From Nizar, Vyara
| विधानसभा का नाम | बीजेपी उम्मीदवार | कांग्रेस उम्मीदवार | आप उम्मीदवार | कौन आगे? |
| निज़ार (एसटी) | डॉ जयरामभाई चेमाभाई गामित | सुनीलभाई रतनजीभाई गामित | अरविंदभाई सिंगाभाई गामित | बीजेपी |
| व्यारा (एसटी) | कोकणी मोहनभाई ढेडाभाई | गामित पुनाभाई ढेडाभाई | बिपिनचंद्र खुशालभाई चौधरी | आम आदमी पार्टी |
PM मोदी ने की 30 रैलियां: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में लगभग 30 रैलियों और रोड शो को संबोधित करते हुए भाजपा के चुनाव अभियान का नेतृत्व किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह लगभग दो महीने से राज्य में थे और भाजपा के लिए अभियान व चुनावी रणनीति का सूक्ष्म प्रबंधन कर रहे थे। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, हिमंत विश्व शर्मा और प्रमोद सावंत सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी राज्य में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। भाजपा के लगभग सभी केंद्रीय मंत्रियों ने राज्य में प्रचार किया।
गुजरात विधानसभा चुनाव में पिछले चार बार से बीजेपी लगाातार चुनाव में जीत हासिल करती आई है। इस बार बीजेपी कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में जीत का दम भर रही थी हालांकि आप का प्रदर्शन परिणाम रुझानों में कुछ बेहतर देखने को नहीं मिला।
