Tamil Nadu Election Exit Poll 2026: तमिलनाडु का एग्जिट पोल आ गया है। तमिलनाडु में फिलहाल डीएमके की सरकार है। तमिलनाडु में इस बार एक्टर विजय ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की थी। एग्जिट पोल सिर्फ एक अनुमान भर होता है, तमिलनाडु का आधिकारिक रिजल्ट 4 मई को आएगा।
JVC EXIT POLL के मुताबिक Tamil Nadu में AIADMK+ को मिल सकता है बहुमत
AIADMK+ : 128-147
DMK+ : 75-95
TVK : 8-15
JVC EXIT POLL के मुताबिक Tamil Nadu में AIADMK+ को मिल सकता है सबसे ज्यादा वोट शेयर
AIADMK : 38.2% - 40.1%
DMK+ : 35.2% - 37.8%
TVK : 18.2% - 19.8%
JVC EXIT POLL के मुताबिक तमिलनाडु में DMK+ को 75 से 95 सीट मिल सकती हैं
Matrize Exit Poll के अनुमान क्या हैं?
Matrize Exit Poll: तमिलनाडु में DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन को 122–132 सीटें मिलने का अनुमान है, जो NDA (87–100 सीटें) से आगे है। विजय की TVK को 10–12 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य को 0–6 सीटें मिल सकती हैं।
P-Marq एग्जिट पोल का क्या है अनुमान
P-Marq एग्जिट पोल में DMK+ को 125-145, AIADMK को 65-85, TVK को 16-26 और अन्य को 1-6 सीटें आ सकती है
Peoples Pulse एग्जिट पोल के मुताबिक DMK+ गठबंधन सबसे मजबूत स्थिति में
इन अनुमानों के अनुसार, DMK+ गठबंधन सबसे मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है; इस सर्वे में DMK+ 125-145 सीटें, AIADMK 65-80 सीटें, अन्य को 2-6 सीटें दी गई हैं। इस चुनाव में TVK+ को 18-24 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 2-6 सीटें जाने की संभावना जताई जा रही है।Peoples Insight सर्वे के मुताबिक TVK 30-40 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है
तमिलनाडु में इन दलों के बीच है मुकाबला
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ DMK (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के नेतृत्व वाले गठबंधन, AIADMK (अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के नेतृत्व वाले गठबंधन और अभिनेता विजय की नई पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) के बीच माना जा रहा है। डीएमके गठबंधन में बीजेपी शामिल है वहीं, एआईएडीएमके के गठबंधन में कांग्रेस शामिल है।
अकेले चुनाव लड़ रही विजय की पार्टी
वहीं, तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके राज्य की सभी प्रमुख सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है और उनकी पार्टी ने किसी दल के साथ गठबंधन नहीं किया है।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 का परिणाम
तमिलनाडु में 2021 के विधानसभा चुनाव में कुल 234 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चुनाव में Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की। डीएमके ने अकेले 133 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया और करीब 10 साल बाद सत्ता में वापसी की। वहीं All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam (AIADMK) को 66 सीटों पर जीत मिली और वह विपक्ष में चली गई। डीएमके गठबंधन की कुल सीटें 150 से अधिक रहीं, जबकि एआईएडीएमके गठबंधन इससे काफी पीछे रहा।
