कोलाथुर, चेपॉक, एडप्पडी, पेरंबूर विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Election Result 2026) की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए आज यानी सोमवार 4 मई को मतों की गिनती हुई। बता दें कि तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में आमतौर पर मुख्य मुकाबला DMK और AIADMK के बीच ही देखने को मिलता है, लेकिन इस बार थलपति विजय की पार्टी TVK ने मुकाबले को न सिर्फ त्रिकोणीय बना दिया, बल्कि वह 107 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है।
साल 2011 और 2016 में लगातार दो बार राज्य में AIADMK ने जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी, लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव में DMK को जीत मिली और एमके स्टालिन मुख्यमंत्री बने। अन्य राज्यों की तरह तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भी कुछ हॉट सीटों पर सबकी नजरें टिकी रहीं तो चलिए जानते हैं उन हॉट और VIP सीटों के नाम क्या हैं? और वहां से कौन जीता।
कोलाथुर विधानसभा सीट (Kolathur Seat)
कोलाथुर सीट तमिलनाडु की वीआईपी सीट है, क्योंकि यहां से खुद मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम.के स्टालिन ने चुनाव लड़ा। मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन और टीवीके के वीएस. बाबू के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंतत वीएस बाबू की जीत मिली। वीएस बाबू को 82997 वोट मिले, जबकि स्टालिन को 74202 मत हासिल हुए। इस तरह मुख्यमंत्री स्टालिन को 8795 मतों से हार का सामना करना पड़ा।
Chepauk–Triplicane
चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी डीएमके के लिए काफी अहम सीट है। क्योंकि मुख्यमंत्री M.K. Stalin के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन यहां से उम्मीदवार हैं। युवा वोटरों और शहरी राजनीति के लिहाज से यह सीट काफी अहम है। उदयनिधि स्टालिन पिछले कुछ वर्षों में अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि, उदयनिधि स्टालिन ने इस सीट पर जीत दर्ज। उन्होंने टीवीके के सेल्वम. डी को 7140 मतों के अंतर से हराया।
Edappadi
एडप्पडी विधानसभा सीट AIADMK का मजबूत गढ़ है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पाडी के पलानीस्वामी (EPS) यहां से चुनाव मैदान में हैं। पलानीस्वामी 2011 से ही यहां से लगातार जीतते आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने 148933 वोट हासिल करते हुए कुल 98110 वोटों से जीत दर्ज कर ली है।
Perambur
पेरंबूर की इस सीट पर हर किसी की नजर है। क्योंकि यहां से मशहूर फिल्मी सितारे और नई पार्टी TVK के चीफ विजय चुनावी मैदान में हैं। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे विजय की सीट राज्य की सबसे हॉट सीट बनी हुई है। एक्टर विजय को 1,20,365 वोट मिले, जबकि डीएमके उम्मीदवार आरडी शेखर के पक्ष में 66,650 वोट पड़े। इस दौरान, विजय ने 53,715 वोट के अंतर से जीत दर्ज की।
बता दें कि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों के लिए एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां जनता ने जमकर वोटिंग की, इसीलिए मतदान प्रतिशत भी 85 फीसद से ज्यादा रहा। यहां मुख्य मुकाबला आमतौर पर DMK और AIADMK के बीच होता है, लेकिन इस बार फिल्मी एक्टर विजय की TVK ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।
