इलेक्शन

Pachhad, Nahan, Paonta Sahib Election Results: शिलाई और नाहन सीट से आगे चल रहे हैं कांग्रेस उम्मीदवार

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 8, 2022, 05:06 PM IST

Pachhad, Nahan, Sri Renukaji, Paonta Sahib, Shillai Election Result 2022 LIVE: अगर बात हम सिरमौर जिले की करें तो यहां कुल सीटों की संख्या 5 है, जिनमें नाहन, श्री रेणुकाजी (एससी), पचहड़ (अ.जा.), पांवटा साहिब, शिलाई सीटें हैं।

Image

Himachal Pradesh Election Results 2022.

Pachhad, Nahan, Sri Renukaji, Paonta Sahib, Shillai Election Result 2022 LIVE: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है। हिमाचल प्रदेश में पिछले महीने 12 नवंबर को मतदान हुआ था। अगर बात हम सिरमौर जिले की करें तो यहां कुल सीटों की संख्या 5 है, जिनमें नाहन, श्री रेणुकाजी (एससी), पचहड़ (अ.जा.), पांवटा साहिब, शिलाई सीटें हैं। एग्जिट पोल में भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। साल 2017 के विधानसभा चुनावों में 5 में से 3 सीटें बीजेपी ने जबकि 2 सीट कांग्रेस ने जीती थी।

Himachal Pradesh Election Result: Full Results From Pachhad, Nahan, Sri Renukaji, Paonta Sahib, Shillai

विधानसभा क्षेत्र का नामभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारआप उम्मीदवारकौन आगे
नाहनडॉ राजीव बिंदलअजय सोलंकीसुनील शर्माअजय सोलंकी
श्री रेणुकाजी (एससी)नारायण सिंहविनय कुमारराम किशननारायण सिंह
शिलाईबलदेव सिंहहर्षवर्धन चौहाननाथू राम चौहानहर्षवर्धन चौहान
पांवटा साहिबसुख रामकिरनेश जंगमनीष कुमार ठाकुरसुख राम
पचहड़ (अ.जा.)रीनादयाल प्यारीअजय सिंहरीना

सिरमौर जिले की नाहन सीट से बीजेपी ने डॉ राजीव बिंदल, कांग्रेस ने अजय सोलंकी और आम आदमी पार्टी ने सुनील शर्मा को टिकट दिया था। वहीं श्री रेणुकाजी (एससी) सीट पर बीजेपी ने नारायण सिंह, कांग्रेस ने विनय कुमार और आम आदमी पार्टी ने राम किशन को चुनाव मैदान में उतारा था। इसी तरह शिलाई सीट से बीजेपी ने बलदेव सिंह, कांग्रेस ने हर्षवर्धन चौहान और आम आदमी पार्टी ने नाथू राम चौहान को टिकट दिया था।

इसके अलावा पांवटा साहिब सीट से बीजेपी ने सुख राम, कांग्रेस ने किरनेश जंग और आम आदमी पार्टी ने मनीष कुमार ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा था। वहीं पचहड़ (अ.जा.) सीट से बीजेपी ने रीना, कांग्रेस ने दयाल प्यारी और आम आदमी पार्टी ने अजय सिंह को टिकट दिया था।

सिरमौर जिले में तीन लाख 94 हजार मतदाता हैं, जिनमें दो लाख पांच हजार पुरुष और एक लाख 88 हजार महिला मतदाता हैं। सिरमौर जिले में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें 29 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे थे। लगातार तीसरी बार भी सिरमौर वोटिंग में सबसे आगे रहा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article