इलेक्शन

'अमेठी में रणछोड़ दास बन गए राहुल गांधी', शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को जमकर कोसा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2024, 03:42 PM IST

Madhya Pradesh Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश के पूर्व मख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि राज्य की सभी 29 लोकसभा सीटों पर इस बार भाजपा की जीत होगी। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर तीखे हमले किए हैं। शिवराज ने राहुल को रणछोड़ दास कहकर पुकारा है और अमेठी के लिए तंज कसा है।

Image

राहुल गांधी पर बरसे शिवराज सिंह चौहान।

Photo : Times Now Digital

Shivraj Singh Chouhan vs Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव को लेकर वार पलटवार का दौर तेज हो चुका है। इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किया है। उन्होंने दावा किया है कि सूबे की सभी 29 सीटों पर इस बार भारतीय जनता पार्टी जीत का परचम फहराएगी। शिवराज ने समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव पर भी करारा प्रहार किया।

शिवराज ने मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने का किया दावा

प्रथम चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा। इस बीच प्रचार के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की सभी सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण का प्रचार पूरा होने वाला है। संपूर्ण दृश्य देखकर कह सकता हूं कि हम 29 सीटें जीतेंगे। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा तंज कसा।

राहुल गांधी पर जमकर बरसे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल 2014 और 2019 में बोले थे कि वो जीत रहे हैं क्या हुआ, पहले हम कहते थे, अब जमाना कह रहा है कि अबकि बार 400 पार। राहुल गांधी कह रहे हैं कि सिर्फ 160 सीट आएगी। जिनकी खुद की जड़े नहीं हैं, वो ऐसी बात कह रहे हैं।

राहुल गांधी को शिवराज ने बताया अमेठी का रणछोड़ दास

अमेठी में राहुल गांधी रणछोड़ दास बन गए, हम विदिशा से लड़ रहे हैं यार... जहां से हम पैदा हुए। बड़े नेताओं को विश्वास नहीं है, कांग्रेस में कि वह जीत पाएंगे। वहीं रामगोपाल यादव के राम मंदिर वाले बयान पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यही तो उनका दृष्टिकोण है अयोध्या में भगवान राम का जन्म हुआ, ये सारा देश जान रहा है। लेकिन उनको समझ नहीं आ रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article