Shikaripura Karnataka Election Results 2023: इस सीट से भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र उम्मीदवार हैं। शिकारीपुरा सीट येदियुरप्पा की परंपरागत सीट रही है। वह इस सीट पर लगातार जीतते रहे हैं। इस बार उनके चुनाव नहीं लड़ने पर भाजपा ने उनके बेटे को टिकट दिया है। इस सीट पर विजयेंद्र का मुकाबला कांग्रेस के जीबी मलातेश से है। इस सीट पर 1983 से ही येदियुरप्पा का एक तरह से कब्जा रहा है। तीस साल में उन्हें सिर्फ एक बार 1999 में हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर मतगणना जारी है और इस सीट पर रझान आ रहे हैं।
शिकारीपुरा सीट पर कुल मतदाता 184,956 है। इस सीट पर पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 99,983 और महिला वोटरों की संख्या 90,958 है। जबकि 15 ट्रांसजेंडर हैं।
उम्मीदवार
बीवाई विजयेंद्र-BJP
जीबी मालातेश-Congress
चंद्रकांत रेवांकर-AAP
शिमोगा जिला लिंगायत समुदाय का गढ़ है। जिले की शिकारीपुरा सीट से येदियुरप्पा चुनाव जीतते रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 86,983 वोट मिले। इस सीट पर उन्होंने कांग्रेस के गोनी मालातेशा को 35,397 वोटों से हराया था।
साल 1980 में अपने गठन के बाद भाजपा (BJP)कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ती आई है। शिकारीपुरा सीट (Shikaripura Seat)का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि 1983 के बाद से भाजपा केवल दो बार ही यहां अपनी जीत का परचम नहीं फहरा पाई है। इस सीट पर भाजपा (BJP)को पहली बार हार का सामना 1999 में करना पड़ा। इस चुनाव में शिकारीपुरा सीट से येदियुरप्पा (Yediyurappa)पार्टी के उम्मीदवार थे और उन्हें कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। दूसरी बार 2013 में भाजपा को तब हार का सामना करना पड़ा जब पार्टी से नाराज होकर येदियुरप्पा ने अपनी पार्टा कर्नाटक जनता पक्ष (KJP) बना ली।
73.19 प्रतिशत मतदान
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 73.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को वोट डाले गए। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन कार्यालय (सीईओ) ने कहा, 'कर्नाटक ने अपने लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अंतिम मतदान 73.19 प्रतिशत दर्ज किया गया।'
