इलेक्शन

Shikaripura Karnataka Election Results 2023: येदियुरप्पा का गढ़ है शिकारीपुरा, इस बार बेटे विजयेंद्र को उत्तराधिकारी बना लड़ा रहे चुनाव

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 2, 2023, 10:16 PM IST

Shikaripura Karnataka Election Results 2023: भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने चुनाव की घोषणा से पहेल ही घोषणा कर दी थी कि वह अपने बेटे विजयेंद्र के लिए शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र छोड़ रहे हैं। येदियुरप्पा ने कहा कि उनका बेटा शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगा, जो शिवमोग्गा जिले में है।

Image

शिकारीपुरा में येदियुरप्पा की प्रतिष्ठा दांव पर

Photo : PTI

Shikaripura Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में एक विधानसभा सीट है, नाम है शिकारीपुरा। यह सीट बीजेपी के वरिष्ठ नेताबीएस येदियुरप्पा का गढ़ रहा है। अगर कहें कि शिकारीपुरा का शिकारी बीएस येदियुरप्पा है तो शायद गलत नहीं होगा। यहां से बीजेपी सिर्फ दो बार हारी है, बाकी बार यहां से बीजेपी ही जीतती रही है, और बीजेपी से भी बीएस येदियुरप्पा जीतते रहे हैं, लेकिन इस बार येदियुरप्पा मैदान में नहीं हैं, उन्होंने अपने बेटे विजयेंद्र के लिए सीट खाली कर दी है। येदियुरप्पा ने अपने बेटे को ही यहां से उत्तराधिकारी बनाया है और उन्हें ही जीतने में लगे हैं, लेकिन इस बार का समीकरण थोड़ा खराब दिख रहा है।

क्या है इतिहास

बीजेपी पहली बार 1999 में हारी थी, जब येदियुरप्पा कांग्रेस उम्मीदवार से हार गए थे। दूसरी बार 2013 में था, जब येदियुरप्पा ने भाजपा से अलग होने के बाद कर्नाटक जनता पक्ष (केजेपी) नामक एक नया संगठन बनाया था, जिसके बाद भाजपा को यहां से हार मिली थी। हालांकि, वह 20214 में भाजपा में लौट आए और शिकारीपुरा से 2018 का विधानसभा चुनाव फिर से लड़ा और कांग्रेस नेता गोनी मालटेस्टा को हराकर निर्वाचन क्षेत्र जीतने में सफल रहे। येदियुरप्पा 1983 से लगातार सीट जीत रहे हैं, तब भाजपा ने पहली बार कर्नाटक में चुनाव लड़ा था। पिछले चार दशकों में, येदियुरप्पा 1999 में केवल एक बार कांग्रेस उम्मीदवार से अपना गढ़ हारे हैं।

कौन है विजयेंद्र?

भाजपा के दिग्गज बीएस येदियुरप्पा के बेटे, बीवाई विजयेंद्र, ने पहले कर्नाटक इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव के रूप में कार्य किया है। शिकारीपुरा में जन्मे इस नेता को 2020 में भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। विजयेंद्र को हाल ही में कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा की 25 सदस्यीय चुनाव समिति में नियुक्त किया गया था।

क्या है इस बार का समीकरण

इस बार भी इस सीट पर बीएस येदियुरप्पा का पलड़ा भारी है, यानि बीजेपी को बढ़त है, लेकिन टक्कर जोरदार होने की बात सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि बीएस येदियुरप्पा अपना उत्तराधिरी घोषित तो कर दिए हैं, लेकिन वो सीएम फेस तो है नहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने जी मालातेश को चुनावी मैदान में उतारा है, जो पिछली बार 35 हजार वोट से हारे थे, लेकिन तब येदियुरप्पा मैदान में थे, उनके बेटे नहीं। अब एक और समीकरण सामने आ रहा है वो है कांग्रेस के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार एस पी नागराज गौड़ा, इनकी इस सीट पर काफी चर्चा है। बीजेपी और कांग्रेस के विरोधी वोट, इनके पक्ष में लामबंद होने की बात कही जा रही है। हालांकि यह सममीकरण कांग्रेस के खिलाफ भी जा सकता है और विजयेंद्र यहां से आसान जीत हासिल कर सकते हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article