इलेक्शन

राजस्थान लोकसभा 2024 चुनाव एग्जिट पोल लाइव: Rajasthan की 25 सीटों पर क्या बीजेपी फिर जमाएगी कब्जा? 1 जून को देखिए Exit Polls

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Exit Poll, राजस्थान लोकसभा 2024 चुनाव एग्जिट पोल ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, टेलीकास्ट कब और कहाँ देखें: आज (1 जून) को अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल का सिलसिला शुरू हो जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान समाप्त होने के आधे घंटे बाद एग्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं। यानी आज शाम साढ़े छह बजे के बाद एग्जिट पोल दिखाए जांगे। हर बार की तरह इस बार भी टाइम्स नाउ नवभारत आपको एग्जिट पोल दिखा रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल और इसके हर अपडेट्स आप www.timesnowhindi.com पर देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, यूट्यूब और फेसबुक पर यूपी एग्जिट पोल देखा और सुना जा सकता है। यहां आपको एग्जिट पोल से जुड़ा हर अपडेट सबसे पहले और तेजी से मिलेगा। तो हमारे साथ बने रहिए और हर खबर पर रहिए अपडेट।

Image

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Exit Poll Online Live Streaming: राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों के चुनाव नतीजे चार जून को आएंगे, लेकिन एक जून को अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल का सिलसिला शुरू हो जाएगा। चुनाव आयोग (Election Commission) के मुताबिक, एक जून को मतदान समाप्त होने के आधे घंटे बाद एग्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं। यानी एक जून को शाम साढ़े छह बजे के बाद एग्जिट पोल देखे जा सकेंगे। हर बार की तरह इस बार भी टाइम्स नाउ नवभारत एग्जिट पोल दिखा रहा है। राजस्थान से जुड़ा एग्जिट पोल और इसके हर अपडेट्स आप www.timesnowhindi.com पर देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, यूट्यूब और फेसबुक पर यूपी एग्जिट पोल देखा और सुना जा सकता है।

कब और कहां देखें Rajasthan Exit Poll 2024

एक जून की शाम साढ़े छह बजे के बाद आप टाइम्स नाउ नवभारत चैनल, इसकी वेबसाइट www.timesnowhindi.com और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर राजस्थान का एग्जिट पोल देख सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर आपको सबसे सटीक एग्जिट पोल देखने को मिलेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट और उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिंक पर क्लिक करके आप एग्जिट पोल देख सकते हैं।

लाइव टीवी: https://www.timesnowhindi.com/live-tv

हिंदी वेबसाइट: https://www.timesnowhindi.com/

अंग्रेजी वेबसाइट: https://www.timesnownews.com/

टाइम्स नाउ नवभारत यूट्यूब: https://www.youtube.com/@timesnownavbharat

क्या होते हैं एग्जिट पोल

चुनाव के दौरान मतदाताओं के मन में क्या चल रहा है, वे किस पार्टी को चुन सकते हैं और उनके मुद्दें क्या हैं, यह सब जानने के लिए एजेंसियां सर्वे करती हैं। मतदाताओं से मिली जानकारियों और आंकड़ों के आधार पर एजेंसियां एक राय बनाती हैं। एग्जिट पोल नतीजे नहीं होते बल्कि अनुमान होते हैं। ये अनुमान गलत भी साबित होते हैं। तो कई बार इनकी भविष्यवाणी सटीक भी होती है। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान लगभग सभी एग्जिट पोल ने मोदी सरकार की वापसी की भविष्यवाणी की थी। ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में अंतर होता है। ओपिनियन पोल जहां चुनाव से पहले कराए जाते हैं जबकि एग्जिट पोल सर्वे में सिर्फ मतदाताओं को शामिल किया जाता है। इसलिए इसे ज्यादा सटीक माना जाता है।

2019 के नतीजे

राजस्थान में इस बार भी मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी सीटों पर कब्जा जमाया था। देखना ये है कि क्या इस बार भी भाजपा पुराना प्रदर्शन दोहराते हुए रिकॉर्ड कायम करती है या नहीं।
Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article