इलेक्शन

Rahul Gandhi Press Conference: बिहार चुनाव से एक दिन पहले राहुल गांधी फोड़ेंगे 'हाइड्रोजन बम', आज 12 बजे प्रेस कॉन्फेंस

Rahul Gandhi Press Conference: बिहार चुनाव से एक दिन पहले यानी बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी चुनाव से जुड़ा कुछ नया खुलासा कर सकते हैं। कांग्रेस इसे 'हाईड्रोजन बम' का नाम दे रही है। इससे पहले राहुल गांधी ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाकर चुनाव आयोग को घेरा है। बता दें कि गुरुवार को बिहार में पहले फेज का विधानसभा चुनाव होना है।

Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।(फोटो सोर्स: PTI)

Photo : PTI

Rahul Gandhi Press Conference: बिहार चुनाव से एक दिन पहले यानी बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी चुनाव से जुड़ा कुछ नया खुलासा कर सकते हैं।

कांग्रेस इसे 'हाईड्रोजन बम' का नाम दे रही है। इससे पहले राहुल गांधी ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाकर चुनाव आयोग को घेरा है। बता दें कि गुरुवार को बिहार में पहले फेज का विधानसभा चुनाव होना है। बिहार विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को होना है। रिजल्ट 14 नवंबर को आएंगे।

राहुल के निशाने पर हैं मुख्य चुनाव आयुक्त

करीब दो महीने पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने चुनावी धांधली का आरोप लगाया था। यही नहीं उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर जमकर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त उन लोगों को बचा रहे हैं, जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है। वे उन्हें बचा रहे हैं, जिन्होंने वोट चोरी किया है।

अलंद निर्वाचन क्षेत्र का राहुल ने दिया उदाहरण

राहुल गांधी ने कर्नाटक 'कर्नाटक में अलंद एक निर्वाचन क्षेत्र का जिक्र किया था। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में अलंद एक निर्वाचन क्षेत्र है। किसी ने 6018 वोटों को हटाने की कोशिश की। हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में अलंद में कुल कितने वोट हटाए गए। ये संख्या 6,018 से कहीं ज्यादा है,लेकिन कोई उन 6018 वोटों को हटाते हुए पकड़ा गया, और यह संयोग से पकड़ा गया। उन्हें कई निर्वाचन क्षेत्र में वोटों की गड़बड़ी का दावा किया था।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article