इलेक्शन

Bengal Election: बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग की सभी तैयारियां पूरी, 29 अप्रैल को होगा दूसरे चरण का मतदान

294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था, जबकि मतगणना चार मई को होगी। बुधवार को जिन 142 सीटों पर मतदान होना है, उसमें से 23 सीटों पर महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है।

Image

बंगाल में 29 अप्रैल को है दूसरे चरण का मतदान।

Photo : PTI

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य निर्वाचन (EC) अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने सोमवार को यह जानकारी दी। अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा कि मतदान के दौरान न तो फर्जी वोटिंग होगी और न ही किसी प्रकार की गड़बड़ी होने दी जाएगी।

समस्या के समाधान के लिए व्यवस्था -EC

उन्होंने कहा, "हमने सभी इंतजाम कर लिए हैं। हर संभावित समस्या के समाधान के लिए व्यवस्था की गई है, जिसे समय पर लागू किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरे राज्य में एक समान तरीके से संचालित की जा रही है और इसे अलग-अलग चरणों में नहीं देखा जा रहा है। पहले चरण के मतदान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस, केंद्रीय बलों, राजनीतिक दलों और मतदाताओं के समन्वित प्रयासों के कारण मतदान शांतिपूर्ण रहा।

'शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पूरी तरह से तैयार'

अग्रवाल ने कहा कि अंतिम चरण के लिए तैयारियों को और मजबूत किया गया है और उन्होंने कई जिलों तथा संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की है। चुनाव से पहले हुई अशांति की घटनाओं पर अग्रवाल ने कहा कि ऐसी घटनाएं नयी नहीं हैं और पहले चरण के मतदान से पहले भी इसी तरह की घटनाएं हुई थीं, लेकिन मतदान के दिन स्थिति नियंत्रण में रही। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस और केंद्रीय बल कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

    1,543 लोग गिरफ्तार

    294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था, जबकि मतगणना चार मई को होगी। बुधवार को जिन 142 सीटों पर मतदान होना है, उसमें से 23 सीटों पर महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। इस लिस्ट में जादवपुर सबसे ऊपर है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले राज्य में माहौल बिगाड़ने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए तृणमूल कांग्रेस के एक पार्षद सहित कुल 1,543 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व बर्धमान जिले की बर्धमान नगरपालिका में वार्ड संख्या 22 से तृणमूल पार्षद नारू गोपाल भाकट को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के आवास पर हमले में शामिल होने तथा धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    Alok Rao
    आलोक कुमार रावauthor

    19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

    और पढ़ें
    End of Article