शहर

पटियाला में बड़ी साजिश! रेलवे ट्रैक पर मिला चिथड़े उड़ा शव, क्या पटरी को उड़ाने का था मंसूबा?

Blast on Railway Track Near Patiala: विस्फोट स्थल से तार और अन्य सामग्री जब्त की गई। दो मोटरसाइकिल और एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

Image

पटियाला में ट्रैक पर धमाका, क्या थी साजिश? (Photo: Times Network)

Blast on Railway Track Near Patiala: पंजाब के पटियाला में शंभू और राजपुरा के बीच बोथोनिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर रात करीब 10 बजे कम तीव्रता का विस्फोट हुआ, जिसके बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया और धमाके में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस को विस्फोट स्थल पर एक क्षत-विक्षत शव मिला।

आरोपी बम लगाने की कोशिश में मारा गया?

पटियाला के SSP वरुण शर्मा ने कहा कि पटियाला पुलिस के पास कल रात एक लो इंटेंसिटी ब्लास्ट की सूचना आई थी शंभू बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक पर यह ब्लास्ट होने की सूचना प्राप्त हुई थी। हम मौके पर पहुंचे तो हमने देखा कि यह लो इंटेंसिटी ब्लास्ट नहीं बल्कि डेटोनेशन का एक प्रयास था।

डेटोनेशन के प्रयास के दौरान डेटोनेट करने वाले शख्स की मौत हो गई है एक शख्स का शव भी वहां से बरामद हुआ है। मौके से हमे एक सिमकार्ड भी बरामद हुआ है मौके अन्य सुबूत भी मिले हैं। GRP समेत अन्य जांच एजेंसियों के साथ मिलकर जांच की जा रही है जल्द इस साजिश का पर्दाफाश करेंगे।

डेटोनेशन का प्रयास था

पटियाला के डीआईजी कुलदीप चहल और एसएसपी वरुण शर्मा घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शव और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से संकेत मिलता है कि आरोपी बम लगाने की कोशिश में मारे गए होंगे। जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह लो इंटेंसिटी एक्सप्लोजन नहीं बल्कि एक अटेम्प्टेड डेटोनेशन था।

विस्फोट स्थल से तार और अन्य सामग्री जब्त की गई। दो मोटरसाइकिल और एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। वरिष्ठ अधिकारी, सीआईए टीमों, विशेष इकाइयों और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जांच जारी रखे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमारे पास ठोस सुराग हैं, इसलिए हम जल्द ही मामले को सुलझा लेंगे। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, हमारा मानना है कि इस घटना में दो से अधिक आरोपी शामिल थे। फोरेंसिक और बम निरोधक दस्ते को भी कार्रवाई में लगाया गया है।

यह धमाका राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशन के बीच गांव बठोनिया के नजदीक डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर की रेलवे ट्रैक पर हुआ है। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बता दें कि इससे पहले 23 जनवरी 2026 को भी फतेहगढ़ साहिब ज़िले के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास भी डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर के रेलवे ट्रैक पर रात लगभग 9:50 बजे भी धमाका हुआ था।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!