इलेक्शन

Gujarat Porbandar Election Result: कुटियाना में बीजेपी और पोरबंदर में कांग्रेस की जीत, जानें गुजरात चुनाव परिणाम

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Dec 9, 2022, 12:08 PM IST

Porbandar Kutiyana Gujarat Election Result 2022 Constituency Wise: गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम में पोरबंदर भी अहम सीटों में से एक है। पोरबंदर जिले में कुटियाना और पोरबंदर विधानसभा की दो सीटें आती हैं, जिसके परिणाम को यहां पर चेक किया जा सकता है। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना की प्रक्रिया कल शुरू होने के बाद अब समाप्त हो चुकी है।

Image

गुजरात पोरबंदर विधानसभा रिजल्ट

Porbandar Gujarat Election Results 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव का परिणाम बीते आ चुका है। शुरूआती दौर में रूझान आने के बाद अब सीटों के नतीजे भी स्पष्ट रूप से सामने आ चुके हैं। मतगणना 8 दिसंबर सुबह आठ बजे से शुरू हुई थी। यहां पर पोरबंद सीट को लेकर अंतिम रिजल्ट को लेकर उम्मीदवार चेक कर सकते हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 93 सीट पर 65.22 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इसके साथ ही गुजरात की सभी 182 विधानसभा सीट के लिए मतदान पूरा हो जाने के बाद अब मतगणना भी आठ दिसंबर को संपन्न हो चुकी है।

Gujrat Porbandar Election Result: Full Results From Porbandar, Kutiyana

विधानसभा का नामबीजेपी उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारआप उम्मीदवारकौन जीता?
कुटियानाढेलिबेन मालदेभाई ओदेदारानाथाभाई भूराभाई ओदेदराभीमाभाई दानाभाई मकवानाकांधलभाई सरमनभाई जडेजा (समाजवादी पार्टी)
पोरबंदरबाबूभाई भीमाभाई बोखिरियाअर्जुनभाई देवाभाई मोधवाडियाजीवन जंगीकांग्रेस
गुजरात चुनाव परिणाम लाइव अपडेट - Gujarat Election Results 2022 LIVE

विधानसभा चुनाव वोटिंग का हाल:

साल 2017 के मुकाबले इस बार कम मतदान हुआ है। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 2017 में 69.99 प्रतिशत मतदान हुआ था। सोमवार को हुए मतदान में गुजरात के उत्तर और मध्य क्षेत्रों के 14 जिलों की 93 सीट पर मतदान हुआ। एक दिसंबर को हुए पहले चरण के चुनाव में 89 विधानसभा सीट पर मतदान हुआ और 63.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणाम लाइव: Himachal Pradesh Election Result 2022 LIVE Update

गुजरात विधान सभा चुनाव को लेकर परिणाम को लगातार यहां पर चेक किया जा सकता है और साथ ही परिणाम आने पर अंतिम नतीजों को भी यहां पर अपडेट किया जाएगा तब तक लाइव अपडेट के लिए यहां पर बने रहें।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article