इलेक्शन

Pathalgaon CG Chunav Result 2023: कांग्रेस के 8 बार के विधायक के सामने बीजेपी की सांसद, क्या इस बार खिलेगा कमल

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated Dec 3, 2023, 07:24 AM IST

Pathalgaon CG (Chhattisgarh) Chunav Election Result 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें पत्थलगांव की विधानसभा सीट से चुनावी रण में उतारा है। गोमती राय छत्तीसगढ़ की रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। उनके सामने कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक रामपुकार सिंह को फिर से टिकट दिया है। इस सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

Image

Pathalgaon, Pathalgaon Vidhansabh Result,

Photo : Times Now Digital

Chhattisgarh Pathalgaon seat 2023 Profile: छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के नतीजे आज आ रहे हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इस बार के विधानसभा चुनाव में कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। इनमें से एक हैं गोमती राय। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें पत्थलगांव की विधानसभा सीट से चुनावी रण में उतारा है। गोमती राय छत्तीसगढ़ की रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। उनके सामने कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक रामपुकार सिंह ठाकुर को फिर से टिकट दिया है। पत्थलगांव विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व है।

क्रमांक प्रत्याशी पार्टी वोट परिणाम
1 गोमती राय बीजेपी
2रामपुकार सिंह ठाकुर कांग्रेस
3 अन्य अन्य

बीजेपी विधायक को दी थी मात

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राम पुकार सिंह ठाकुर ने भाजपा के प्रत्याशी शिव शंकर पैंकरा को 36,686 वोट से हराया था। शिव शंकर पैंकरा 2013 के विधानसभा चुनाव में राम पुकार सिंह ठाकुर को मात देकर विधायक बने थे। वहीं, साल 2008 के विधानसभा चुनाव में रामपुकार सिंह ने भाजपा के विष्णु देव साय को पटखनी दी थी। रामपुकार सिंह पहली बार साल 1977 में विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1980, 1985, 1993, 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे। 2018 में वो आठवीं बार विधायक चुने गए थे।

2018 में मिले थे कितने वोट

अगर 2018 के विधानसभा चुनाव नतीजों पर नजर डालें, तो राम पुकार सिंह ठाकुर 96,599 वोट पाकर विधायक बने थे। वहीं दूसरे नंबर पर रहे शिवशंकर पैंकरा को 59,913 वोट मिले थे। सीट पर कुल 2,14,865 मतदाता हैं, जिनमें 1,05,713 पुरुष मतदाता और 1,09,144 महिला मतदाता शामिल हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को मात देकर जोरदार तरीके से राज्य की सत्ता पर काबिज हुई थी और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने थे।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article