इलेक्शन

Paschim Vihar MCD Election Result 2022: पश्चिम विहार वार्ड में खिला कमल, BJP के विनीत वोहरा जीते

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2022, 12:10 PM IST

Paschim Vihar MCD Election Result 2022: पश्चिम विहार वार्ड में भाजपा को जीत मिली है। इस वार्ड से भाजपा के उम्मीदवार विनीत वोहरा जीते हैं। इस वार्ड से कांग्रेस से दुष्यंत यादव और आप से शालू दुग्गल उम्मीदवार थे।

Image

एमसीडी चुनाव 2022 के नतीजे।

Photo : PTI

Paschim Vihar MCD Election Result 2022: दिल्ली नगर निगम (MCD)चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। दिल्ली में 42 केंद्रों पर मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा 103 वार्डों में आगे चल रही है जबकि केजरीवाल की पार्टी 135 वार्डों में आगे है। कांग्रेस नौ और अन्य तीन वार्डों पर आगे चल रहे हैं। यही रुझान अगर नतीजों में तब्दील हो गए तो एमसीडी में इस बार आप का कब्जा हो जाएगा। इस बीच कुछ वार्डों के नतीजे भी सामने आ गए हैं। इन्हीं में से एक वार्ड पश्चिम विहार है।

पश्चिम विहार में भाजपा को जीत मिली है। इस वार्ड से भाजपा के उम्मीदवार विनीत वोहरा जीते हैं। इस वार्ड से कांग्रेस से दुष्यंत यादव और आप से शालू दुग्गल उम्मीदवार थे।

इस बार 50.47 फीसदी मतदान हुआ

एमसीडी के 250 वार्डों के लिए बीते रविवार को वोटिंग हुई। इस बार एमसीडी में 50.47 फीसदी मतदान हुआ। साल 2017 के मुकाबले इस बार 3.53 प्रतिशत कम मतदान हुआ। मतदान की रफ्तार सुबह धीमी रही। सुबह के वक्त मदतान की गति धीमी रही लेकिन दोपहर बाद मतदान ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी। मुस्लिम बहुल सीटें-चांदनी महल, मटिया महल, जामा मस्जिद, बल्लीमारान, चांदनी चौक, दरियागंज, शाहीन बाग, ओखला, जामिया नगर, तैमूर नगर, अबुल फजल इंक्लेव के मतदाताओं में ज्यादा उत्साह देखा गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article