इलेक्शन

रायतु योजना की किस्त रोके जाने पर कांग्रेस पर भड़के ओवैसी, मुस्लिमों के आरक्षण पर BJP को भी घेरा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2023, 01:27 PM IST

Telangana Assembly Election 2023 : रायतु बंधु योजना के तहत जारी होने वाली किस्त पर चुनाव आयोग द्वारा रोक लगाए जाने पर ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। यह योजना वर्षों से चल रही है। यदि यह नई योजना होती तो विरोध को समझा जा सकता था लेकिन यह नई योजना नहीं है।

Image

कांग्रेस पर जमकर बरसे ओवैसी।

Photo : PTI

Telangana Assembly Election 2023 : तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अंतिम दौर में है। मतदान से तीन दिन पहले नेता अपने विरोधियों पर जमकर जुबानी हमले कर रहे हैं। इस बीच, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा एवं कांग्रेस दोनों को घेरा है। हैदराबाद का नाम बदलकर 'भाग्यनगर' करने के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वादे पर ओवैसी ने कहा कि 'यूपी के सीएम नफरत की राजनीति करते हैं।'

'भाजपा हैदराबाद से नफरत करती है'

सोमवार को मीडिया से बातचीत में ओवैसी ने कहा, 'पहले उनसे पूछिए कि यह भाग्यनगर नाम आया कहां से? उनसे पूछिए कि यह नाम कहां पर लिखा है? आप हैदराबाद से नफरत करते हैं, इसलिए इसका नाम बदलना चाहते हैं। हैदराबाद हमारी पहचान है, आप इसे बदल कैसे सकते हैं?...भाजपा के लोग केवल नफरत की राजनीति कर रहे हैं।'

भाजपा पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

इस सवाल पर कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में मुस्लिमों का 4 प्रतिशत आरक्षण खत्म करने का वादा किया है, इस पर एआईएमआईएम नेता ने कहा कि भाजपा झूठ बोल रही है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मुस्लिमों को आरक्षण धर्म के नाम पर नहीं मिला है। मुस्लिम डॉक्टर, इंजीनियर, नर्स, अध्यापक बनेंगे, या पीएचडी और एमबीए करेंगे तो भाजपा के मन में इतनी नफरत क्यों है?'

किसानों का भला नहीं चाहती कांग्रेस-ओवैसी

रायतु बंधु योजना के तहत जारी होने वाली किस्त पर चुनाव आयोग द्वारा रोक लगाए जाने पर ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। यह योजना वर्षों से चल रही है। यदि यह नई योजना होती तो विरोध को समझा जा सकता था लेकिन यह नई योजना नहीं है। कांग्रेस का विरोध यह जताता है कि वह नहीं चाहती कि किसानों को लाभ मिले। इससे पूरे तेलंगाना में गलत संदेश जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article