इलेक्शन

Odisha Assembly Elections : ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने किया उम्मीदवारों का एलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

Odisha Assembly Elections : बीजेपी ने ओडिशा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव-2024 को लेकर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बता दें, ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 112 उम्मीदवारों का एलान किया गया है।

Image

भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए किया उम्मीदवारों का एलान

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Odisha Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव-2024 को लेकर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सामने शिशिर मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि नवीन पटनायक हिंजिली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वहीं, राजधानी भुवनेश्वर में भुवनेश्वर मध्य विधानसभा सीट से भाजपा ने जगन्नाथ प्रधान को अपना उम्मीदवार बनाया है।

ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 112 उम्मीदवारों का एलान किया गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही होंगे। ओडिशा विधानसभा में 147 सीटें हैं। राज्य में 2019 के चुनावों में बीजद को 112 और भाजपा को 23 सीटें मिली थीं। राज्य में कांग्रेस तीसरी मुख्य पार्टी है।

बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान किया था। इनमें जाजपुर सीट पर डॉ. रबिन्द्र नारायण बेहरा, कटक लोकसभा सीट पर भर्तृहरि महताब और कंधमाल लोकसभा सीट पर सुकांत कुमार पाणिग्रही को टिकट दिया था। नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद ने भाजपा से पहले 9 लोकसभा और 72 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया था। हालांकि, इसके बाद पार्टी के करीब चार नेताओं ने चार दिन के भीतर बीजद का साथ छोड़ दिया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article