बिहार उपचुनाव में महागठबंधन का सूपड़ा साफ,सभी 4 चार सीटों पर जीता NDA, जानिए-इमामगंज, बेलागंज, तरारी-रामगढ़ में कौन जीता
Bihar By Election : बिहार की हाई प्रोफाइल सीट इमामगंज पर हिंदुस्तान आवाम मार्चा सेक्युलर की दीपा कुमारी को जीत मिली। इस सीट पर दीपा को 53435 वोट मिले। दीपा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार रौशन कुमार को हराया। कुमार को 47490 वोट मिले।
बिहार विधानसभा चुनाव 2024
Bihar By Election : बिहार की चार सीटों इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ में उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इन सभी चार सीटों पर एनडीए को जीत मिली है। उपचुनाव में महागठबंधन के खाते में एक भी सीट नहीं आई। यह कांग्रेस, राजद के लिए बहुत बड़ा झटका है। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे पहले उपचुनाव के ये नतीजे महागठबंधन के लिए खतरे की घंटी हैं। उपचुनाव में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने अपने उम्मीदवार उतारे, लेकिन इन सभी सीटों पर उन्हें गहरी निराशा हाथ लगी।
इमामगंज सीट पर मांझी की बहू दीपा जीतीं
बिहार की हाई प्रोफाइल सीट इमामगंज पर हिंदुस्तान आवाम मार्चा सेक्युलर की दीपा कुमारी को जीत मिली। इस सीट पर दीपा को 53435 वोट मिले। दीपा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार रौशन कुमार को हराया। कुमार को 47490 वोट मिले। तीसरे स्थान पर जन सुराज पार्टी के जितेंद्र पासवान को 37103 वोट मिले।
बेलागंज में जद-यू की मनोरमा देवी विजयी
बिहार की बेलागंज सीट पर जनता दल-यूनाइटेड की मनोरमा देवी विजयी हुई हैं। इस सीट पर मनोरमा देवी को 73238 वोट मिले। जद-यू उम्मीदवार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विश्वनाथ कुमार सिंह को हराया। विश्वनाथ को 51872 वोट मिले। तीसरे स्थान पर जनसुराज पार्टी के मोहम्मद अमजद को 17268 वोट मिले।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में BJP की प्रचंड जीत के 5 कारण, शिंदे, फडणवीस सहित इन वजहों से मिली जबर्दस्त कामयाबी
तरारी सीट पर भाजपा के विशाल जीते
तरारी सीट पर भाजपा के विशाल प्रशांत को जीत मिली है। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार को 78755 वोट मिले। दूसरे नंबर पर राजू यादव भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) के रहे। राजू को 68143 वोट मिले। तीसरे नंबर पर जन सुराज पार्टी की किरण सिंह रहीं। किरण को 5622 वोट हासिल हुए।
भाजपा के खाते में रामगढ़ सीट
रामगढ़ सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार सिंह विजयी हुए। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार को 62257 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह यादव को हराया। तीसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अजीत कुमार सिंह रहे। अजीत को 35825 वोट मिले। यहां जनसुराज पार्टी का उम्मीदवार चौथे नंबर पर रहा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें चुनाव से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। भारत के चुनाव (Elections) अपडेट और विधानसभा चुनाव के प्रमुख समाचार पाएं Times Now Navbharat पर सबसे पहले ।
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली के दंगल में कुल कितने उम्मीदवार आजमा रहे अपनी किस्मत? एक क्लिक में जानें सबकुछ
हरियाणा का बदला दिल्ली में ले रही कांग्रेस? क्यों नहीं हुआ AAP और CONG के बीच गठबंधन, माकन ने दिया बता
केजरीवाल पर हमला हुआ या उनकी गाड़ी ने टक्कर मारी? आमने-सामने AAP और BJP, देखिए वीडियो
'अब तक किराएदारों का क्यों नहीं मिला मुफ्त बिजली-पानी'; केजरीवाल पर संदीप दीक्षित का पलटवार
दिल्ली में किराएदारों को भी मिलेगा मुफ्त बिजली और पानी, केजरीवाल ने चुनाव से पहले की एक और बड़ी घोषणा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited