इलेक्शन

Bihar Election: 1 करोड़ सरकारी नौकरी, मिशन करोड़पति... NDA का संकल्प पत्र जारी, महिलाओं-युवाओं पर फोकस

बिहार चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने शुक्रवार को पटना में बिहार चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी किया। यह घोषणापत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया। इस मौके पर एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद थे।

Image

बिहार चुनाव के लिए NDA का घोषणापत्र जारी। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

NDA Manifesto 2025: बिहार चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने शुक्रवार को पटना में बिहार चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी किया। यह घोषणापत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया। भाजपा घोषणापत्र को संकल्पपत्र कहती है। घोषणापत्र जारी करने के मौके पर एनडीए के सहयोगी नेता चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद थे। NDA के घोषणापत्र का मुख्य फोकस रोजगार सृजन और उद्योग-धंधों के विकास पर है। इसमें समाज के सभी वर्गों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को साधने के लिए बड़े वादे किए गए हैं। एनडीए ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को हर महीने 3 हजार, 7 एक्सप्रेस वे, मुफ्त बिजली, इलाज, पक्के मकान और कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि का जिक्र किया है।

NDA के घोषणापत्र की बड़ी बातें

-किसानों को हर साल 3000 रुपये की मदद।

-एक करोड़ सरकार नौकरी का वादा।

-एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा।

-मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिलाओं को रुपये 2 लाख तक की सहायता राशि देंगे।

-1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे।

-मिशन करोड़पति के माध्यम से चिन्हित महिला उद्दमियों को करोड़पति बनाने की दिशा में काम करेंगे।

-बिहार चुनाव के लिए भाजपा के 25 संकल्प

-बिहार में 7 नए एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे

-चार नए शहरों में शुरू होगी मेट्रो सेवा

-गरीबों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा

-लोगों को 125 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी

-कर्पूरी ठाकुर सम्मान पुरस्कार की शुरुआत

विदेशी उड़ान और मेट्रो नेटवर्क का विस्तार

एनडीए ने वादा किया है कि बिहार से सीधी विदेश उड़ानों की सुविधा दी जाएगी। पटना के पास ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाएगा। दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर को भी अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा। 10 नए शहरों से घरेलू उड़ानें शुरू की जाएंगी और 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा लाई जाएगी।

सीतामढ़ी को सीतापुरम के रूप में विकसित करने का वादा

राजग के इस संकल्प पत्र में 'न्यू पटना' को एक ग्रीनफील्ड शहर के रूप में विकसित करने और प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप बनाने की योजना है> इसके अलावा, मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी ‘सीतापुरम’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

ईबीसी की सशक्तिकरण बेहद जरूरी-सम्राट चौधरी

घोषणापत्र जारी करने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, 'अति पिछले वर्ग का वित्तीय एवं सामाजिक सशक्तिकरण बहुत जरूरी है। अति पिछड़े वर्ग के अलग-अलग श्रेणियों को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित होगी जो ईबीसी समुदायों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का आकलन करेगी और उनके उत्थान के लिए सरकार को अपनी सिफारिशें देगी।'

एनडीए, महागठबंधन में शामिल ये दल

एनडीए में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल-यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। एनडीए की अगुवाई भाजपा कर रही है। जबकि महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, भाकपा, माकपा, सीपीआई (माले) और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल है।

Alok Rao
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article