इलेक्शन

Narsingpur MP Chunav Result 2023: नरसिंहपुर सीट पर भाजपा को मिली जीत, प्रहलाद सिंह पटेल बने विधायक

Narsingpur MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: : मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर सीट पर इस बार BJP के प्रहलाद सिंह पटेल मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार लाखन सिंह पटेल से उनको इस सीट पर कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद हैं। वोटों की गिनती जारी.....

Image

Narsingpur MP Chunav Result 2023: नरसिंहपुर सीट पर भाजपा को मिली जीत, प्रहलाद सिंह पटेल बने विधायक

Narsingpur MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर सीट पर इस बार मुकाबला काफी कड़ा है। इस सीट पर BJP के प्रहलाद सिंह पटेल जो मोदी सरकार में मंत्री हैं चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस सीट के चुनाव नतीजों पर सबकी नजर लगी हुई है। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार लाखन सिंह पटेल से है। इस सीट पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू हो गई। इसके बाद ईवीएम (EVM) के मतों की चरणवार गिनती होगी। शुरुआती रुझान धीरे-धीरे नतीजों में तब्दील हो जाएंगे। नरसिंहपुर विधानसभा सीट(119) से जुड़े हर ताजा अपडेट के लिए यहां जुड़ें...

मतगणना का ऐसा है ताजा हाल

क्रमांकउम्मीदवारपार्टीमतपरिणाम
1.प्रहलाद सिंह पटेल बीजेपी11022631310 वोट से जीत
2.लाखन सिंह पटेलकांग्रेस7891631310 वोट से हार
3.महेश प्रसाद चौधरीबसपा1331108895 वोट से हार

कौन हैं प्रहलाद सिंह पटेल

प्रहलाद सिंह पटेल का जन्म मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में हुआ है। पढ़ाई भी मध्य प्रदेश से ही हुई। प्रहलाद पटेल ने जबलपुर के गवर्नमेंट साइंस कॉलेज से पढ़ाई की है। पेशे से प्रहलाद सिंह पटेल वकील हैं। प्रहलाद सिंह पटेल लोधी जाति से संबंध रखते हैं।

प्रहलाद सिंह पटेल का राजनीतिक कैरियर

प्रहलाद सिंह पटेल राजनीति में शुरू से ही बीजेपी और आरएसएस से जुड़े रहे। छात्र राजनीति से होते हुए संसद तक पहुंचे और अटल सरकार से लेकर मोदी सरकार तक मंत्री रहे हैं। प्रहलाद सिंह पटेल को उमा भारती का करीबी माना जाता रहा है। पहली बार 1989 में 9वीं लोकसभा के लिए चुने गए और फिर 1996 में 11वीं लोकसभा (दूसरा कार्यकाल), 1999 में बालाघाट से 13वीं लोकसभा (तीसरा कार्यकाल), 2014 में 16वीं लोकसभा (चौथा कार्यकाल) और 2019 में दमोह से 17वीं (पांचवां कार्यकाल) के लिए चुने गए।

2003 में अटल सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री (कोयला मंत्रालय) की जिम्मेदारी मिली। 2004 में प्रहलाद पटेल कमलनाथ के खिलाफ छिंदवाड़ा से उतरे थे, लेकिन वहां से वो हार गए थे। 2005 में जब उमा भारती बागी बनी तो प्रहलाद पटेल भी उनके साथ हो लिए। बाद में बीजेपी में लौट आए। 2019 में जीते तो मोदी सरकार ने उन्हें अपनी कैबिनेट में शामिल कर लिया।

प्रहलाद सिंह पटेल की संपत्ति

प्रहलाद सिंह पटेल ने नरसिंहपुर से नामांकन भरने के दौरान बताया कि उनके पास नकद के रूप में एक लाख रुपये हैं। वहीं सेविंग अकाउंट में 6.30 लाख और पत्नी के पास 6.42 लाख रुपये हैं। साथ ही 105 तोला सोना और 12 किलो चांदी उनके पास है। चीनी मिल में 28 लाख के शेयर हैं। साथ ही प्रहलाद पटेल के पीएफ के खाते में 16 लाख और 15 लाख रुपये की एलआईसी है। एक रिवाल्वर, एक राइफल भी उनके पास है। प्रहलाद सिंह पटेल के पास कुल 2 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी के पास 4.20 करोड़ की संपत्ति है।

किसके साथ है टक्कर

कांग्रेस ने प्रहलाद सिंह पटेल के खिलाफ लाखन सिंह पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है। नरसिंहपुर बीजेपी का गढ़ रहा है। हालांकि केंद्रीय मंत्री होने के नाते प्रहलाद पटेल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। लाखन सिंह पटेल, वर्तमान विधायक जालम सिंह पटेल के भाई हैं। लाखन सिंह पटेल और जालम सिंह पटेल के पिछली बार मुकाबला हुआ था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article