Mokama Firing News: मोकामा में गुरुवार दोपहर जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव (76) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।वो पीयूष प्रियदर्शी के साथ चुनाव प्रचार के काफिले में शामिल थे। इसी दौरान दूसरे पार्टी के लोगों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया। आरोप हैं कि जदयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह के समर्थकों ने उनपर हमला किया।
इस घटना के बाद दुलारचंद यादव के गांव तारतर में मातम पसर गया। वहीं, ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, परिजन दुलारचंद यादव के शव का पोस्टमार्टम के लिए पहले तैयार नहीं थी परिजनों का कहना था कि पहले अनंत सिंह की गिरफ्तारी हो, पुलिस ने समझा बुझा कर बोर्डी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अनंत सिंह पर हत्या का आरोप
दुलारचंद यादव के पोते रविरंजन यादव ने बताया कि अनंत सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाया है, पुलिस से न्याय और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
अनंत सिंह और उनके दो भतीजों पर मामला दर्ज
देर रात मृतक दुलारचंद यादव के पोते के बयान पर पुलिस ने अनंत सिंह, उनके दो भतीजों रणवीर और कर्मवीर समेत 5 लोगों पर हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अनंत सिंह के लोगों ने पहले गोली मारी और फिर गाड़ी चढ़ाकर दुलारचंद की हत्या कर दी। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना
इस घटना के बाद तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने एक्स हैंडल पर लिखा, "लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। लोकतंत्र में विचारधारा और जनहित के मुद्दों पर लड़ाई लड़ी जाती है। बम विस्फोट और गोलीबारी से नहीं! एनडीए के महान जंगलराज में, जो सत्ता में बैठे लोगों को दुर्दांत अपराधियों के ज़रिए पालता-पोसता है, वे बाहर उत्पात मचा रहे हैं। आज बिहार में एक सब-इंस्पेक्टर अनिरुद्ध पासवान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपराध के लिए कुख्यात मोकामा में सत्ता संरक्षित गुंडों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या कर दी।"
