इलेक्शन

'मैं हार गई, पर कुर्सी नहीं छोड़ूंगी...', मिमिक्री आर्टिस्ट ने की ममता 'दीदी' की नकल; नतीजों के बीच वायरल हो रहा VIDEO

Bengal Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के जारी हो रहे नतीजों के बीच मिमिक्री आर्टिस्ट रतन रंजन ने एक व्यंग्यात्मक तंज कसते हुए भाजपा मुख्यालय के बाहर एक अनोखा प्रदर्शन किया।

Image

मिमिक्री आर्टिस्ट रतन रंजन

Photo : ANI

Bengal Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मिमिक्री आर्टिस्ट रतन रंजन ने एक व्यंग्यात्मक तंज कसते हुए सोमवार को भाजपा मुख्यालय के बाहर एक अनोखा प्रदर्शन किया। ममता बनर्जी की तरह हू-ब-हू तैयार होकर आईं रतन रंजन ने झालमुड़ी के साथ एक अनोखा प्रदर्शन किया।

रतन रंजन ने टीएमसी सुप्रीमो की चाल-ढाल और अंदाज की नकल करते हुए राज्य के राजनीतिक माहौल पर तंज कसा। अपने व्यंग्य में उन्होंने कहा कि बंगाल में खेल खत्म हो गया है। इस बार हिंदू उठ खड़ा हुआ है। लोगों ने कहा कि उन्हें दीदी नहीं चाहिए, बल्कि अमित दादा और मोदी दादा चाहिए।

मिमिक्री के दौरान उन्होंने यह भी कहा, ''मोदी जी बंगाल आए, उन्होंने झालमुड़ी खाई और मेरी कुर्सी छीन ली। मैं हार गई हूं, लेकिन कुर्सी नहीं छोड़ूंगी।'' उनके इस प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग और पार्टी कार्यकर्ता जुट गए।

रुझानों में भाजपा को मिला बहुमत

इस बीच, चुनावी रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 194 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि टीएमसी 94 सीटों पर आगे है। हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी महज दो सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि, देर शाम तक या फिर मंगलवार को चुनाव आयोग अंतिम नतीजों की आधिकारिक घोषणा कर सकता है।

प्रारंभिक आंकड़े ऐसे संभावित परिणाम का संकेत देते हैं जिससे कड़े मुकाबले वाले चुनावों के बाद राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव आ सकता है। ये आंकड़े भौगोलिक रूप से बंटे जनादेश की तस्वीर भी दिखा रहे हैं। भाजपा सीमावर्ती, आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों में आगे बढ़ती दिख रही है जबकि तृणमूल कोलकाता के कुछ हिस्सों और चुनिंदा ग्रामीण गढ़ों में अपनी पकड़ बनाए हुए है।

2011 से लगातार सत्ता में रही टीएमसी के लिए मौजूदा आंकड़े उस राजनीतिक ढांचे के संभावित कमजोर पड़ने का संकेत देते हैं, जो केंद्रीकृत नेतृत्व, कल्याणकारी योजनाओं और लगातार बूथ-स्तरीय लामबंदी पर आधारित रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article