इलेक्शन

Karsog, Nachan, Seraj, Darang, Mandi, Balh Election Result: सिराज सीट से CM जयराम ठाकुर, मंडी से अनिल शर्मा, सुंदरनगर से राकेश कुमार जीते

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 8, 2022, 05:06 PM IST

Karsog, Sundernagar, Nachan, Seraj, Darang, Jogindernagar, Dharampur, Mandi, Balh, Sarkaghat Election Result 2022: अगर बात हम मंडी जिले की करें तो यहां कुल सीटों की संख्या 10 है, जिनमें बल्ह (अ.जा.), करसोग (अ.जा.), सिराज, दारंग, मंडी, सुंदरनगर, नाचन (एससी), धरमपुर, सरकाघाट, जोगिंदरनगर सीटें हैं।

Image

Himachal Pradesh Election Results 2022

Karsog, Sundernagar, Nachan, Seraj, Darang, Dharampur, Mandi, Balh Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाती नजर आ रही है। हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण (12 नवंबर) में विधानसभा चुनाव हुए थे। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच हैं। हिमाचल प्रदेश में कुल विधानसभा सीटों की संख्या 68-68 है। अगर बात हम मंडी जिले की करें तो यहां कुल सीटों की संख्या 10 है, जिनमें बल्ह (अ.जा.), करसोग (अ.जा.), सेराज, दारंग, मंडी, सुंदरनगर, नाचन (एससी), धरमपुर, सरकाघाट, जोगिंदरनगर सीटें हैं।

मंडी जिले की सिराज सीट से खुद सीएम जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) चुनाव मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में से एक कौल सिंह ठाकुर दारंग सीट से चुनाव मैदान में हैं। एग्जिट पोल में भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। साल 2017 के विधानसभा चुनावों में मंडी जिले की 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी, जबकि 1 सीट अन्य के खाते में गई थी।

Himachal Pradesh Election Result: Full Results From Karsog, Sundernagar, Nachan, Seraj, Darang, Jogindernagar, Dharampur, Mandi, Balh, Sarkaghat

विधानसभा क्षेत्रभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारआप उम्मीदवारकौन आगे
बल्ह (अ.जा.)इंदर सिंह प्रकाश चौधरीतारा चंदइंदर सिंह
करसोग (अ.जा.)दीप राजमहेश राजभगवंत सिंहदीप राज
सिराजजयराम ठाकुरचेतरामगीता नंदजयराम ठाकुर
दारंगपूरन चंद ठाकुरकौल सिंह ठाकुर ----पूरन चंद ठाकुर
मंडीअनिल शर्माचंपा ठाकुरश्याम लालअनिल शर्मा
सुंदरनगरराकेश कुमारसोहन लालपूजा वर्माराकेश कुमार
नाचन (एससी)विनोद कुमारनरेश कुमारजबना कुमारीविनोद कुमार
धरमपुररजत ठाकुरचंदर शेखरराकेश मंदोत्रारजत ठाकुर
सरकाघाटदलीप ठाकुरपवन कुमारधामेश्वर रामदलीप ठाकुर
जोगिंदरनगर प्रकाश प्रेम कुमारठाकुर सुरेंद्र पालरविंदर पाल सिंहप्रकाश प्रेम कुमार
बल्ह (अ.जा.) सीट से बीजेपी ने इंदर सिंह, कांग्रेस ने प्रकाश चौधरी और आम आदमी पार्टी ने तारा चंद को उम्मीदवार बनाया था। वहीं करसोग (अ.जा.) सीट से बीजेपी ने दीप राज, कांग्रेस ने महेश राज और आम आदमी पार्टी ने भगवंत सिंह को टिकट दिया था। वहीं सिराज सीट से बीजेपी ने जयराम ठाकुर, कांग्रेस ने चेतराम और आम आदमी पार्टी ने गीता नंद को टिकट दिया था।

दारंग सीट से बीजेपी ने पूरन चंद ठाकुर और कांग्रेस ने कौल सिंह ठाकुर को टिकट दिया था। हालांकि इस सीट से आम आदमी पार्टी ने कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा है। मंडी सीट से बीजेपी ने अनिल शर्मा, कांग्रेस ने चंपा ठाकुर और आम आदमी पार्टी ने श्याम लाल को टिकट दिया था। दरनगर सीट से बीजेपी ने राकेश कुमार, कांग्रेस ने सोहन लाल और आम आदमी पार्टी ने पूजा वर्मा को टिकट दिया था। वहीं नाचन (एससी) सीट से बीजेपी ने विनोद कुमार, कांग्रेस ने नरेश कुमार और आम आदमी पार्टी ने जबना कुमारी को टिकट दिया था।

वहीं धरमपुर सीट से बीजेपी ने रजत ठाकुर, कांग्रेस ने चंदर शेखर और आम आदमी पार्टी ने राकेश मंदोत्रा को चुनाव मैदान में उतारा था। इसी तरह सरकाघाट से बीजेपी ने दलीप ठाकुर, कांग्रेस ने पवन कुमार और आम आदमी पार्टी ने धामेश्वर राम को टिकट दिया था। जोगिंदरनगर सीट से बीजेपी ने प्रकाश प्रेम कुमार, कांग्रेस ने ठाकुर सुरेंद्र पाल और आम आदमी पार्टी ने रविंदर पाल सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।

2017 के विधानसभा चुनाव में मंडी जिले की 10 सीटों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था। बीजेपी ने 9 और निर्दलीय ने 1 सीट पर जीत दर्ज की थी। मंडी जिले में मिली करारी हार की वजह से तत्कालीन वीरभद्र सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी। राज्य की मंडी विधानसभा सीट काफी अहम मानी जाती है। इस सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम पांच बार विधायक रह चुके हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article