इलेक्शन

UP By Elections 2022 : मैनपुरी से अपर्णा यादव को टिकट नहीं, BJP ने रामपुर और खतौली के लिए उम्मीदवार उतारे

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Nov 15, 2022, 12:24 PM IST

Mainpuri byelections 2022 : ​उत्तर प्रदेश में लोकसभा की एक सीट और विधानसभा की दो सीटों पर होने होने वाले उपचुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पार्टी ने रघुराज शाक्य को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Image

मैनपुरी सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किया अपना उम्मीदवार।

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन की वजह से मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हुई
  • समाजवादी पार्टी ने इस सीट के लिए अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है
  • चर्चा थी कि इस सीट पर भाजपा मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को टिकट दे सकती है

Mainpuri by elections 2022 : उत्तर प्रदेश में लोकसभा की एक सीट और विधानसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पार्टी ने रघुराज शाक्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। सियासी गलियारों में चर्चा थी कि इस सीट के लिए भाजपा समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को टिकट दे सकती है। मुलायम सिंह के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर सपा ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। भगवा पार्टी ने रामपुर विधानसभा की सीट पर उपचुनाव के लिए आकाश सक्सेना और मुजफ्फरनगर की खतौली सीट के लिए राजकुमारी सैनी को टिकट दिया है। रामपुर विधानसभा सीट सपा नेता आजम खान को सजा होने पर खाली हुई है। भाजपा विधायक के निधन होने पर खतौली सीट रिक्त हुई।

लोकसभा उपचुनाव 2022

उत्तर प्रदेशमैनपुरी रघुराज सिंह शाक्य

विधानसभा उपचुनाव-2022

राजस्थानसरदारशहरअकोश कुमार पिंचा
बिहारकुरहानी केदार प्रसाद गुप्ता
छत्तीसगढ़भानुप्रतापब्रह्मानंद नेताम
उत्तर प्रदेशखतौलीराजकुमारी सैनी
उत्तर प्रदेशरामपुर आकाश सक्सेना
इसके अलावा राजस्थान की सरदारशहर सीट के लिए अशोक कुमार पिचा, बिहार की कुरहानी सीट के लिए केदार प्रसाद गुप्ता, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट के लिए ब्रह्मानंद नेताम, खतौली सीट से राजकुमारी सैनी, रामपुर से आकाश सेक्सना को उम्मीदवार बनाया है।

मैनपुरी सीट पर भाजपा से प्रेम सिंह शाक्य लड़े थे चुनाव

2019 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ भाजपा ने प्रेम सिंह शाक्य को चुनाव लड़ाया था। इस चुनाव में मुलायम सिंह को 5.24 लाख वोट मिले थे, जबकि शाक्य के खाते में 4.30 लाख वोट गए थे। इस सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। मैनपुरी, रामपुर और खतौली सीट पर पांच दिसम्बर को मतदान होगा और चुनाव नतीजे की घोषणा आठ दिसम्बर को होगी। इसी दिन हिमाचल और गुजरात चुनाव के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।

सोमवार को डिंपल यादव ने भरा नामांकन

मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ है। इस सीट पर ज्यादातर मुलायम परिवार का कब्जा रहा है। खुद सपा संरक्षक इस सीट से चुनाव जीतते आए हैं। इस सीट पर चुनाव जीतना सपा के लिए प्रतिष्ठा की बात है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने सोमवार को उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा। डिंपल के नामांकन के समय पति-सपा अध्यक्ष, पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव मौजूद थे।
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article