इलेक्शन

महाराष्ट्र में भी चला 'लाडली बहन योजना' का जादू, BJP की जीत में निभाई बड़ी भूमिका; समझे पूरा खेल

Mahrashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 में महायुति की महाजीत में 'लाडली बहन योजना' का अहम रोल माना जा रहा है। महाराष्ट्र की लाडली बहिन योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रुपये डालने की योजना शुरू हुई थी। जबकि शिंदे सरकार ने ये भी एलान किया था कि अगर उनकी वापसी होती है तो योजना का पैसा और बढ़ाया जाएगा।

Image

महाराष्ट्र में भी चला लाडली बहन योजना का जादू

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mahrashtra Assembly Elections Result 2024: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। खास बात यह है कि BJP की इस जीत में मध्य प्रदेश में शुरू की गई 'लाडली बहना योजना' का असर देखने को मिला है। महाराष्ट्र में यह योजना लाडली बहिन योजना के नाम से शुरू की गई थी। जिसका महायुति गठबंधन की वापसी में सबसे महत्वपूर्ण रोल रहा। महाराष्ट्र की लाडली बहिन योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रुपये डालने की योजना शुरू हुई थी। जबकि शिंदे सरकार ने यह एलान भी किया था कि अगर उनकी वापसी होती है तो योजना का पैसा और बढ़ाया जाएगा।

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

दरअसल, 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की सरकार ने 'लाडली बहना योजना' की शुरुआत की थी, इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं के खाते में 1250 रुपए डाले जाते हैं। योजना की शुरुआत में 1000 रुपए डाले जाते थे, बाद में सरकार ने 250 रुपए और बढ़ा दिए और इस तरह 1250 रुपए डाले जाने लगे। खास बात यह है कि बीजेपी सरकार ने इस योजना के पैसे 3000 रुपए तक करने का वादा किया है। जिस तरह से मध्य प्रदेश में इस योजना का फायदा बीजेपी को मिला था, उसी तरह महायुति सरकार को भी इस योजना का लाभ मिलता दिख रहा है। नतीजों के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी यही बात कही है। उन्होंने योजना का लाभ मिलने की बात कही है। ऐसे में पहले मध्य प्रदेश और फिर महाराष्ट्र में लाडली बहना योजना का असर दिखने के बाद इस योजना की चर्चा अब पूरे देश में हो रही है।

जनता को हमारी सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं मिला लाभ- फडणवीस

इस बीच, महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रदेश की जनता ने हमें अभूतपूर्व जीत दी है। उन्होंने आगे कहा कि देश और प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। उनके दिए नारे 'एक हैं तो सुरक्षित हैं' के अनुरूप सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर हमें वोट दिया। यह महायुति, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और रामदास अठावले की जीत है, यह एकता की जीत है। विपक्ष की ओर से धर्म के आधार पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण के प्रयासों को जनता ने नाकाम कर दिया। प्रदेश की जनता को हमारी सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ बड़े पैमाने पर मिला है। जिसका परिणाम यह है कि जनता ने हमें बड़े बहुमत के साथ सेवा करने का एक और अवसर दिया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article