इलेक्शन

Maharashtra Election Result 2024 Live Streaming: जानिए महाराष्ट्र चुनाव परिणाम 2024 लाइव टेलीकास्ट, महाराष्ट्र विधानसभा इलेक्शन ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भारत निर्वाचन आयोग(ECI) पर कब और कहाँ देखें

Maharashtra Election Result 2024 Live Streaming, महाराष्ट्र चुनाव परिणाम 2024 का लाइव टेलीकास्ट, महाराष्ट्र विधानसभा इलेक्शन ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, भारत निर्वाचन आयोग चुनाव रिजल्ट ECI Chunav Parinam results.gov.in: महाराष्ट्र के चुनाव नतीजे चुनाव आयोग की वेबसाइट results.eci.gov.in पर भी आएंगे। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर हर सीट के ताजा अपडेट्स आपको देखने को मिलेंगे। यहां तक कि प्रत्येक राउंड के बाद उम्मीदवारों की स्थिति की भी जानकारी आपको आसानी से मिलती रहेगी।

Image

23 नवंबर को आएंगे महाराष्ट्र चुनाव नतीजे।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Maharashtra Election Result 2024 Live Streaming, eci results.gov.in, Maharashtra Result Updates: महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। अब चुनाव नतीजे 23 नवंबर को सुबह आठ बजे से आने शुरू हो जाएंगे। महाराष्ट्र के उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम (EVM) में कैद है। जिलों के मतदान केंदों पर 23 नवंबर की सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी।

सबसे पहले बैलेट पेपर के वोट गिने जाएंगे। इसके बाद EVM के वोटों की गिनती की जाएगी। सीटों के पहले रुझान आएंगे और फिर यही रुझान नतीजों में तब्दील होने लगेंगे। महाराष्ट्र के चुनाव नतीजे चुनाव आयोग की वेबसाइट results.eci.gov.in पर भी आएंगे। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर हर सीट के ताजा अपडेट्स आपको देखने को मिलेंगे। यहां तक कि प्रत्येक राउंड के बाद उम्मीदवारों की स्थिति की भी जानकारी आपको यहां देखने को मिलती रहेगी। नतीजों से जुड़े चुनाव आयोग के आंकड़े सबसे प्रामाणिक एवं वैध होते हैं।

महाराष्ट्र में 60 प्रतिशत मतदान हुआ

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बुधवार को अनुमानित तौर पर 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है। वहीं, महा विकास आघाडी (MVA) गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव की तरह राज्य के इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर राज्य की सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रहा है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि ये आंकड़े अस्थायी हैं। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में 61.74 प्रतिशत मतदान हुआ था। नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में बुधवार को 69.63 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि वित्तीय राजधानी मुंबई में 51.41 प्रतिशत मतदान हुआ। 2019 के चुनाव में मुंबई में मतदान का आंकड़ा 50.67 प्रतिशत था।

4100 से अधिक उम्मीदवार

शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने वोट डाला। महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ और लोगों ने 1,00,186 बूथ पर 4,100 से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया, जो 2019 के चुनाव में बनाए गए बूथ की संख्या से अधिक है। वर्ष 2019 में 96,654 बूथ थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article