इलेक्शन

Lok Sabha Chunav: खत्म हुआ प्रचार, 13 मई को चौथे राउंड का चुनाव; 10 राज्यों की 96 सीटों के लिए मतदान

Lok Sabha Chunav 2024 4th Phase Polling Date Time, Sechdule, Chauthe Chanran ki Polling kab Hogi: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले, दूसरे और तीसरे चरण का मतदान हो चुका है, अब चौथे चरण के मतदान के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 7 चरणों में होने वाले चुनाव के चौथे चरण में 96 सीटों पर वोटिंग होगी। सभी सियासी पार्टियां चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं।

Image

देशभर की 96 लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान।

Photo : Times Now Digital

Lok Sabha Chunav 2024 4th Phase Polling Date Time, Sechdule, Chauthe Chanran ki Polling kab Hogi: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है, 13 मई को देशभर की 96 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होने हैं। इसमें उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा समेत कुल 10 राज्यों में वोटिंग होगी। आपको बताते हैं कि किस राज्य की कितनी सीटों के लिए मतदान होंगे।

देशभर की 96 लोकसभा सीटों पर 13 को मतदान

चौथे चरण में देश की 96 लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए सियासी सरगर्मी अपने परवान पर है, आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का सिलसिला थम गया है। इन सीटों पर 13 मई को मतदान होंगे और चार जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर के लिए वोटिंग से पहले सभी सियासी पार्टियों ने अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगाया। किन राज्यों की कितनी सीटों पर वोटिंग होनी है। किस राज्य की कितनी सीटें और कौन-कौन सी सीटों पर तीसरे फेज में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, आपको सबकुछ जानना चाहिए। तीसरे चरण के चुनाव से जुड़ा सारा गणित समझाते हैं।

चौथे चरण में किस राज्य की कितनी सीटों पर वोटिंग? (Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting Constituency Statewise List)

राज्यसीट
आंध्र प्रदेश25
बिहार5
झारखंड4
मध्य प्रदेश8
महाराष्ट्र11
ओडिशा4
तेलंगाना17
उत्तर प्रदेश13
पश्चिम बंगाल8
जम्मू और कश्मीर1
कुल96

थम गया चुनाव प्रचार, अब वोटिंग की बारी

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण की 96 सीटों के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम छह बजे थम गया। आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर एकसाथ वोटिंग होनी है, जबकि बिहार की 5, उत्तर प्रदेश की 13, तेलंगाना की 17 सीटों समेत कुल 10 राज्यों में सोमवार को मतदान होने हैं। तेलंगाना में लोकसभा और आंध्रप्रदेश में विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार थम गया है।

यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर होगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव- 2024 के चौथे चरण की 13 सीट और विधानसभा उपचुनाव की एक सीट के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम छह बजे थम गया। इन सीटों पर 13 मई को मतदान होगा। चौथे चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शाहजहांपुर (आरक्षित), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई (आरक्षित), मिश्रिख (आरक्षित), उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा (आरक्षित), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच (आरक्षित) लोकसभा सीटें आती हैं, जहां शनिवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया।

ददरौल विधानसभा सीट के लिए भी मतदान

चौथे चरण की 13 लोकसभा सीटों में आठ सीटें सामान्य श्रेणी की हैं और पांच सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। चतुर्थ चरण के इन सभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 130 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों की चुनावी तकदीर का फैसला दो करोड़ 46 लाख से अधिक मतदाता करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में चतुर्थ चरण के अंतर्गत प्रदेश में 13 मई, सोमवार को 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों तथा ददरौल (शाहजहांपुर जिला) विधानसभा उप निर्वाचन-2024 के लिए मतदान होगा। ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article