इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: उपेंद्र कुशवाहा से मिले विनोद तावड़े, एक लोकसभा सीट के साथ RLM एक MLC सीट भी देगी BJP

Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े से मुलाकात की। मुलाकात में उपेंद्र कुशवाहा की एनडीए के साथ एक सीट की डील फाइनल हो गई है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज मेरे दिल्ली आवास पर बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात हुई। हमने बिहार की सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की।

Image

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े से मुलाकात की।

Photo : Twitter

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने आरएलएम मुखिया उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात कर यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा बिहार में सीट बंटवारे के फॉर्मूले को पूरा करने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बिहार में आरएलएम (RLM) को लोकसभा की एक सीट चुनाव लड़ने के लिए दी गई है और आने वाले दिनों में बिहार विधानपरिषद की भी एक सीट जो अब खाली हो गई है, उनकी पार्टी को दी जाएगी। उपेंद्र कुशवाहा के साथ मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए विनोद तावड़े ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह पहले से ही तय था कि एक लोकसभा सीट के साथ-साथ एक विधान परिषद की सीट, जो अब खाली है, आरएलएम को आवंटित की जाएगी। आज मैं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा से मिला और इस प्रतिबद्धता पर कायम रहने का आश्वासन दिया।

भाजपा महासचिव द्वारा आश्वासन मिलने से प्रसन्न उपेंद्र कुशवाहा ने भी मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज मेरे दिल्ली आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात हुई। हमने बिहार की सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में एनडीए (NDA) की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की।

आपको बता दें कि बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच हुए सीट बंटवारे के फॉर्मूले के तहत विनोद तावड़े ने एक दिन पहले सोमवार को यह घोषणा की थी कि बिहार में भाजपा 17, जनता दल यूनाइटेड 16, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और आरएलएम राज्य में लोकसभा की एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article