इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने काशी के फर्स्ट टाइम वोटर्स को लिखा पत्र, कह दी ये बड़ी बात

Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर काशी के लोगों को पत्र लिखा। इस बार पीएम मोदी ने काशी के फर्स्ट टाइम वोटर्स को पत्र लिख कर कही अपनी दिल की बात।

Image

PM मोदी ने काशी के फर्स्ट टाइम वोटर्स को लिखा पत्र

Photo : Twitter

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के फर्स्ट टाइम वोटर्स को पत्र लिखकर उनसे 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में मतदान करने की अपील की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता वाराणसी में पहली बार मतदान करने वालों को प्रधानमंत्री मोदी का पत्र पहुंचा रहे हैं। वाराणसी में 31538 फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार वोट देने वालों को लिखे पत्र में कहा कि भारत के प्रधान सेवक और आपके सांसद के रूप में आपको बधाई। आज मैं पूरे गर्व और विश्वास के साथ आपको पत्र लिख रहा हूं। आप 2024 के लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का यह अवसर एक सौभाग्य है जो राष्ट्र निर्माण में आपकी भागीदारी का गवाह बनेगा। लोकतंत्र न केवल शासन का एक रूप है बल्कि हमारी स्वतंत्रता की आधारशिला भी है।

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि आप इस बात के साक्षी हैं कि पिछले 10 साल में वाराणसी ने किस तरह विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। काशी क्षेत्र के भाजपा के ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ पत्र बांट रहे हैं। विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहली बार वोट देने वालों को एक बधाई पत्र भी भेजा है जिसे वितरित किया जा रहा है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article