इलेक्शन

Lok Sabha Election: 'बीजेपी को वन नेशन-वन इलेक्शन से पहले वन इलेक्शन-वन फेज का प्रयास करना चाहिए', कमल हासन ने सात फेज को लेकर साधा निशाना

Lok Sabha Election 2024: मक्कल निधि मय्यम पार्टी के जरिये तमिलनाडु की राजनीति में दखल देने वाले अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा सात चरणों में कराये जाने वाले चुनावों को लेकर भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

Image

कमल हासन ने चुनाव आयोग द्वारा सात चरणों में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Photo : ANI

Lok Sabha Election 2024: अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने चुनाव आयोग द्वारा सात चरणों में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा का इरादा बन नेशन-वन इलेक्शन कराने का है लेकिन उससे पहले चूंकि पार्टी सत्ता में है इसलिए उसे कम से कम एक आम चुनाव 'वन इलेक्शन-वन फेज' में कराना चाहिए। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को घोषणा की कि 543 लोकसभा सीटों के लिए आम चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे। मतगणना 4 जून को होगी। 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण में कुल 102 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा जिसमें 89 सीटों पर मतदान होगा। आम चुनाव का तीसरा चरण 7 मई को होगा। इस चरण में कुल 94 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। चौथे चरण में 13 मई को 96 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। पांचवें चरण में 49 लोकसभा सीटों पर 20 मई को मतदान होगा। छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा जिसमें 57 सीटों पर मतदान होगा। लोकसभा चुनाव का सातवां और अंतिम चरण 1 जून को होगा जिसमें 57 सीटों पर मतदान होगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले कुछ वर्षों में राज्य विधानसभाओं और लोकसभा दोनों के लिए एक साथ चुनाव कराने पर जोर दिया है। पिछले साल सितंबर में, केंद्र सरकार ने 'एक राष्ट्र , एक चुनाव' के मुद्दे की जांच करने और देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए सिफारिशें करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन भी किया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article