इलेक्शन

Bihar Election Result: PM मोदी के 'हनुमान' का जवाब नहीं! फिर से NDA के उम्मीदों पर खरे उतरे चिराग पासवान

Bihar Election Result: चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में लोक जनशक्ति पार्टी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। एलजेपी (आर) के 19 उम्मीदवार ही आगे चल रहे हैं। चिराग पासवान की पार्टी 2020 के विधानसभा चुनाव में भी मैदान में उतर चुकी थी। उस वक्त चिराग की पार्टी ने अकेले 135 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

Image

एलजेपी (आर) के कई उम्मीदवार पीछे चल रहे।(फोटो सोर्स: PTI)

Photo : PTI

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलते दिख रही है। गठबंधन 150 से ज्यादा सीटों पर आगे है। हालांकि, लोक जनशक्ति पार्टी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। सुबह 10 बजे तक एलजेपी (आर) के 19 उम्मीदवार ही आगे चल रहे हैं।

गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र से LJP-RV के उम्मीदवार राजू तिवारी आगे चल रहे हैं। वहीं, सुगौली सीट पर LJP-RV के वाले उम्मीदवार Rajesh Kumar और प्रतिद्वंद्वी के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। बता दें कि चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा।

लोकसभा चुनाव में किया था जबरदस्त प्रदर्शन

चिराग पासवान की पार्टी 2020 के विधानसभा चुनाव में भी मैदान में उतर चुकी थी। उस वक्त चिराग की पार्टी ने अकेले 135 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सिर्फ बेगूसराय जिले की मटिहानी विधानसभा सीट से प्रत्याशी को जीत मिली थी। बता दें कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में एलजेपी (आर) पांच सीटें जीतने में कामयाब हुई थी। इसके बाद चिराग पासवान का कद एनडीए में काफी बढ़ गया था।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article