इलेक्शन

तेज प्रताप यादव का तेजस्वी को झटका? 5 पार्टियों के साथ गठबंधन का ऐलान, बता दिया एलायंस का उद्देश्य

लालू यादव के बडे़ बेटे तेज प्रताप यादव ने एक नए एलांयस की घोषणा की है, जिसमें तेज प्रताप यादव की टीम के साथ पांच और पार्टियों के साथ उन्होंने गठबंधन का ऐलान किया है।

Image

तेज प्रताप यादव ने किया पांच पार्टियों के साथ गठबंधन का ऐलान (फोटो- @TejYadav14)

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पांच पार्टियों के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है। तेज प्रताप यादव ने अपनी टीम के साथ गठबंधन करने वाली पार्टियों के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस किया और कहा कि सभी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासचिचव एवं अन्य साथियों ने भी गठबंधन के पक्ष में अपनी सहमति दिया।

तेज प्रताप यादव का नया गठबंधन

तेज प्रताप यादव ने इस गठबंधन का ऐलान एक प्रेस कांफ्रेंस में किया। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर देते हुए लिखा- "आज दिनांक: 05/08/2025, स्थान: मौर्य होटल(केसरिया हॉल) में हमारे नेतृत्व में टीम तेज प्रताप यादव के साथ प्रमुख पांच पार्टियों का गठबंधन सह प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। सभी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासचिचव एवं अन्य साथियों ने भी गठबंधन के पक्ष में अपनी सहमति दिया। आज हमारे साथ जो भी साथीगण जुड़े हैं, उन सभी साथियों का हम दिल से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हैं।"

कौन-कौन सी पार्टियां हैं गठबंधन में शामिल

  1. विकास वंचित इंसान पार्टी(VVIP)
  2. भोजपुरिया जन मोर्चा(BJM)
  3. प्रगतिशील जनता पार्टी(PJB)
  4. वाजिब अधिकार पार्टी(WAP)
  5. संयुक्त किसान विकास पार्टी

गठबंधन का उद्देश्य

तेज प्रताप यादव ने आगे लिखा कि उनके गठबंधन का थीम- सामाजिक न्याय, सामाजिक हक और संपूर्ण बदलाव है। उन्होंने कहा- "हमारे गठबंधन का थीम और उद्देश्य बिल्कुल साफ है, हम मिलकर बिहार में पुन: सामाजिक न्याय, सामाजिक हक़ और संपूर्ण बदलाव को लेकर आगे बढ़ेंगे और अगर जनता हमें जिताने का काम करेगी तो हमलोगों का वचन हैं कि हमलोग बिहार का संपूर्ण विकास करने का का काम करेंगे। हम लोग लोहिया, कर्पूरी, जय प्रकाश नारायण जी के सपनों को पूरा करने का भी काम करेंगे।"

तेज प्रताप यादव को बाहर कर चुकी है राजद

बता दें कि तेज प्रताप यादव को लालू यादव ने पार्टी से तब निकाल दिया था, जब वो अपने अफेयर के कारण विवादों में आए थे। तेज प्रताप यादव का अभी पहली पत्नी ऐश्वर्या के साथ तलाक नहीं हुआ है, जबकि वो एक दूसरी लड़की अनुष्का के साथ रिश्ते में हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article