इलेक्शन

Kharsia Chhattisgarh Chunav Result 2023 : खरसिया से मंत्री उमेश पटेल को मिली बड़ी जीत

Kharsia Chhattisgarh Chunav Election Result 2023 - छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 17 नवंबर को हुए चुनाव में उमेश पटेल खरसिया सीट से ताल ठोक रहे थे उन्हें जीत हासिल हुई है।

Image

खरसिया विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE

Photo : Times Now Digital

Kharsia Chhattisgarh Chunav Election Result 2023 : छत्तीसगढ़ की निर्वाचन संख्या 18 खरसिया विधानसभा सीट हाई हाई प्रोफाइल सीटों में शामिल है। इस सीट के चुनाव नतीजों पर सबकी नजर लगी हुई है। इस सीट पर कांग्रेस के विधायक व मंत्री उमेश पटेल और भाजपा के महेश साहू के बीच मुकाबला था।

क्रमांक प्रत्याशी पार्टीमतपरिणाम
1उमेश पटेलकांग्रेस0आगे
2महेश साहूभाजपा0पीछे
3

वर्तमान विधायक का करियर

खरसिया सीट पर कांग्रेस के विधायक व मंत्री उमेश पटेल और भाजपा के महेश साहू के बीच मुकाबला है। खरसिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमेश पटेल का युवाओं से खास लगाव है। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद राजनीति में कदम रखा था। जब वो दूसरे बार विधायक बने तो बघेल सरकार की कैबिनेट में उन्हें उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल और युवा कल्याण विभागों का मंत्री बनाया गया।

इनके बीच मुकाबला

उमेश पटेल ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी ओ.पी.चौधरी को 16,967 वोटों से हराया था। उमेश ने जब पहली बार विधानसभा चुनाव 2013 में लड़ा तो उन्होंने भाजपा के डा. जवाहर लाल नायक को 3,8888 वोटों से करारी शिकस्त दी थी। साल 2013 से 2014 तक वो छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव रहे हैं।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article