इलेक्शन

Khargapur Tikamgarh Result 2023: उमा भारती के भतीजे को सीट के साथ मिला मंत्रालय, क्या अब बचा पांएगे अपनी विधायकी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 3, 2023, 11:39 AM IST

Khargapur MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की 230 सीटों पर मतगणना जारी है और टीकमगढ़ की खरगापुर विधानसभा का परिणाम दिलचस्प होने वाला है। यहां से उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी भाजपा के उम्मीदवार हैं।

Image

पहले रुझान में खरगापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस आगे चल रही है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी
  • सीट के साथ मंत्रालय भी मिला था
  • शुरुआती रुझानों पीछे चल रहे हैं

भारतीय जनता पार्टी से मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे को इस बार टिकट दी गई है। एमपी की खरगापुर विधानसभा सीट (47) टीकमगढ़ विधानसभा सीटों में एक है जिसपर 2018 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी ने जीत दर्ज की थी। अब मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर परिणाम के पहले रुझान आने शुरू हो गए हैं जिसके लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ था। पहले रुझान में खरगापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस आगे चल रही है। कुछ ही देर में साफ हो जाएगा कि ये सीट किसकी झोली में गिरी है।

क्रमांकउम्मीदवारपार्टीमतपरिणाम
1चंदा सुरेंद्र सिंह गौरकांग्रेसआगे
2राहुल सिंह लोधीभाजपा
3

हाल में बनाए गए मंत्री

उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी को मध्यप्रदेश सरकार ने अगस्त 2023 में ही राज्य मंत्री बनाया था। बता दें कि कुछ समय पहले इनकी सीट को कुछ समय पहले हाईकोर्ट ने शून्य कर दिया था, इनके विधानसभा से सभी अधिकारों को भी समाप्त कर दिया गया था। हालांकि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर इसपर स्टे ले लिया था। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की करीब 30 सीटों पर लोधियों की संख्या काफी ज्यादा है, इनमें से ये भी एक सीट है जिसका फायदा राहुल सिंह लोधी को मिल सकता है।

उमा भारती फैक्टर हावी

एमपी की पॉलिटिक्स में अब भी उमा भारती का दबदबा है और उनका समर्थन भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत जरूरी हो जाता है। अगर इस स्थिति में पार्टी की ओर से उमा भारती को निराशा हाथ लगती तो इसका सीधा नुकसान भाजपा को होता। हालांकि इनके भतीजे को पार्टी ने ना सिर्फ टिकट दी, बल्कि समय रहते राहुल सिंह लोधी को राज्य सरकार में मंत्री पद भी दिया गया जिससे एक धड़ा बगावत की जगह भाजपा का साथ देता नजर आया।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article