इलेक्शन

Kerala By Election: नीलांबुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने आर्यदान शौकत को चुनावी मैदान में उतारा, 19 जून को है मतदान

Kerala By Election: नीलांबुर सीट मौजूदा विधायक पी.वी अनवर के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के साथ विभिन्न मुद्दों पर मतभेदों के कारण इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है। अनवर 2016 और 2021 में वाम उम्मीदवार के रूप में इस सीट से जीते थे। बाद में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।

Image

नीलांबुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने आर्यदान शौकत को मैदान में उतारा (फोटो- @aryadanshoukath)

Kerala By Election: कांग्रेस ने केरल में नीलांबुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी नीत यूडीएफ के उम्मीदवार के रूप में आर्यदान शौकत को सोमवार को अपना उम्मीदवार बनाया। पार्टी ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए शौकत की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

पूर्व मंत्री आर्यदान मोहम्मद के बेटे हैं शौकत

शौकत कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मंत्री आर्यदान मोहम्मद के बेटे हैं। पार्टी के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए शौकत ने कहा कि उन्हें कांग्रेस और संयुक्त प्रजातांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के कार्यकर्ताओं के समर्थन से चुनाव लड़ने का अवसर मिला। कांग्रेस द्वारा शौकत की उम्मीदवारी की घोषणा के तुरंत बाद, कांग्रेस नेता वी डी सतीशन ने कहा कि इस सीट से उम्मीदवार बनाने के लिए केरल प्रदेश कांग्रेस ने सिर्फ उनका ही नाम प्रस्तावित किया था। सतीशन ने यहां संवाददाताओं से कहा, "यूडीएफ उम्मीदवार शौकत भारी मतों से सीट जीतेंगे।"

क्यों हो रहा है उपचुनाव

यह सीट मौजूदा विधायक पी.वी अनवर के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के साथ विभिन्न मुद्दों पर मतभेदों के कारण इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है।

अनवर 2016 और 2021 में वाम उम्मीदवार के रूप में इस सीट से जीते थे। बाद में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कांग्रेस पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अब तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। नीलांबुर में उपचुनाव 19 जून को होगा और नतीजा 23 जून को आएगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article