Karim Nagar Telangana Chunav Election Result 2023: करीम नगर सीट तेलंगाना की अहम सीटों में शामिल है। इसकी निर्वाचन क्षेत्र संख्या 26 है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर अपने सांसद बंदी कुमार संजय को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा नेता का मुकाबला कांग्रेस के पुरुमल्ला श्रीनिवास और भारत राष्ट्र समिति के उम्मीदवार गंगुला कमलाकर से है। इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर सभी की नजरें बने हुई हैं। इस सीट के चुनाव रिजल्ट सा जुड़ा हर अपडेट यहां आपको मिलेगा। करीम नगर में मतगणना केंद्र पर उम्मीदवारों के समर्थक पहुंच गए हैं। करीम नगर सीट पर वोटों की गिनता शुरू हो गई है।
| क्रम संख्या | उम्मीदवार | पार्टी | ताजा स्थिति |
| 1 | बंदी संजय कुमार | भाजपा | |
| 2 | पुरुमल्ला श्रीनिवास | कांग्रेस | |
| 3 | गंगुला कमलाकर | बीआरएस |
संसदीय सीट से बंदी कुमार संजय विजयी हुए
2018 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर रोचक मुकाबला हुआ था। इस सीट पर तेलंगाना राष्ट्र समिति के गंगुला कमलाकर विजयी हुए थे। जबकि दूसरे स्थान पर बंदी संजय कुमार थे। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के पोन्नम प्रभाकर रहे। गंगुला को इस सीट पर 40.71, बंदी कुमार को 33.18 प्रतिशत और प्रभाकर 19.86 फीसदी वोट मिले। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस संसदीय सीट से बंदी कुमार संजय विजयी हुए।
इस चुनाव में मुख्य मुकाबला बीआरएस एवं कांग्रेस के बीच है। भारतीय जनता पार्टी कुछ सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती है। एग्जिट पोल्स में तेलंगाना में इस बार कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया गया है।
