इलेक्शन

Kanakapura Karnataka Election Results 2023: हाप्रोफाइल सीट है 'कनकपुरा', राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार लड़ रहे चुनाव

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 1, 2023, 09:20 PM IST

Kanakapura Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में महज चंद दिन बचे हैं राज्य में चुनाव से पहले सियासत का पारा हाई हो चला है और हर पार्टी वोटरों को रिझाने की कवायद में जुटी है, यहां बात कर्नाटक की कनकपुरा सीट की करेंगे।

Image

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कनकपुरा सीट ऐसी है जिसपर इस बार तमाम निगाहें टिकी हैं

Kanakapura Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एक सीट ऐसी है जिसपर इस बार तमाम निगाहें टिकी हैं, जी हां हम बात कर रहे हैं कनकपुरा सीट (Kanakapura Seat Karnataka) की, यहां का चुनाव खासा हाईप्रोफाइल होने जा रहा है, वजह है यहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं बात बीजेपी की तो कनकपुरा सीट से बीजेपी ने राजस्व मंत्री आर. अशोक को प्रत्याशी बनाया है, ये सीट राज्य के हाई-वोल्टेज मुकाबलों में से एक मानी जा रही है, बीजेपी इस सीट पर जीत सुनिश्चित चाहती है और इसके लिए भगवा पार्टी के कई स्टार प्रचारक इस सीट पर प्रचार कर रहे हैं।

बीजेपी ने डीके शिवकुमार के खिलाफ मैदान में इन्हें उतारा

बीजेपी ने शिवकुमार को टक्कर देने के लिए इस इलाके से एक सीनियर मिनिस्टर और प्रमुख वोक्कालिगा चेहरे आर. अशोक को मैदान में उतारा है।

अशोक वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं और कनकपुरा सीट को वोक्कालिगा समुदाय का गढ़ माना जाता है वहीं सूबे की राजनीति में भी वोक्कालिगा समुदाय का खासा दबदबा माना जाता है।

साल 1989 से कांग्रेस इस सीट को जीत रही है

बताते हैं कि साल 1989 से कांग्रेस इस सीट को जीत रही है लेकिन साल 2004 और 2008 के बीच कनकपुरा सीट पर जेडीएस का कब्जा रहा था,

वहीं बीजेपी प्रत्याशी आर. अशोक चयन पर कांग्रेस प्रत्याशी डीके शिवकुमार के भाई सुरेश ने कहा कि बीजेपी को बेंगलुरु से कोई ऐसा व्यक्ति मिला है, जिसका हमारे निर्वाचन क्षेत्र से कोई संबंध नहीं है उनका कहना है कि जनता वोटों से उन्हें इसका जबाव देगी।

ये है कांग्रेस का बैकअप प्लॉन

बेंगलुरु ग्रामीण से कांग्रेस के सांसद डीके सुरेश ने भी कनकपुरा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था, ध्यान रहे कि इसी सीट से उनके बड़े भाई और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार पार्टी के उम्मीदवार हैं और उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, कांग्रेस के रणनीतिकारों की मानें तो सुरेश ने शिवकुमार का नामांकन रद्द होने की स्थिति में बैकअप प्लान के तहत अपना नॉमीनेशन इस सीट से फाइल किया है।

मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी मामलों की जांच

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार कथित मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के मामलों में प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग की कई जांचों का सामना कर रहे हैं उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना का आरोप लगाया है।

सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबलों में से एक

कर्नाटक की कनकपुरा विधानसभा में 10 मई को होने वाले मतदान में सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबलों में से एक होने की उम्मीद है चुनाव के नतीजे 13 मई को सामने आएंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article