इलेक्शन

जितेंद्र सिंह ने ली असम में कांग्रेस की करारी हार की जिम्मेदारी; दिया जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज के पद से इस्तीफा

असम विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस की हार के बाद AICC के असम इंचार्ज जितेंद्र सिंह अलवर ने असम के जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि हाल के चुनाव नतीजे बहुत निराशाजनक रहे हैं। और मैं नतीजों में अपनी भूमिका की पूरी ज़िम्मेदारी लेता हूं।

Image

जितेंद्र सिंह ने ली असम में कांग्रेस की करारी हार की जिम्मेदारी।

असम में चुनावी निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और असम प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है।

खड़गे को भेजा पत्र

जितेंद्र सिंह ने अपने पत्र में लिखा कि वह असम के प्रभारी महासचिव पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने चुनाव परिणामों को निराशाजनक बताते हुए इसकी जिम्मेदारी भी खुद ली है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से पूरी कोशिशों के बावजूद वे असम की जनता की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए।

पत्र में क्या लिखा?

उन्होंने कहा कि हाल के चुनाव नतीजे बहुत निराशाजनक रहे हैं। और मैं नतीजों में अपनी भूमिका की पूरी ज़िम्मेदारी लेता हूं। हमारी पूरी कोशिशों के बावजूद,हम असम के लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए,जिनकी हम सेवा करना चाहते थे। उन्होंने आगे लिखा कि संगठन के हित में अब नए नेतृत्व और नई दिशा की जरूरत है, इसलिए वह पद छोड़ रहे हैं ताकि पार्टी आगे बेहतर प्रदर्शन कर सके। जितेंद्र सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। साथ ही असम के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें लगातार समर्थन दिया।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस्तीफा देने के बावजूद वह कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे और आगे भी पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।

असम में भाजपा की प्रचंड जीत

वहीं, असम में भाजपा ने 82 सीटें जीतकर बहुमत के आंकड़े (64) को 18 सीटों से पार कर लिया। उसके क्षेत्रीय सहयोगी दलों, असम गण परिषद (एजीपी) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने 10-10 सीटें हासिल कीं। वहीं, कांग्रेस ने पांच अन्य दलों के साथ गठबंधन करने के बावजूद केवल 19 सीटें ही जीतीं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article