इलेक्शन

Jharkhand Chunav Result 2024 Live Streaming: जानिए झारखंड चुनाव परिणाम 2024 लाइव टेलीकास्ट, झारखंड विधानसभा इलेक्शन रिजल्ट ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भारत निर्वाचन आयोग (ECI) कब और कहाँ देखें

Jharkhand Chunav Result 2024 Live Streaming: झारखंड चुनाव के अंतिम चरण की 38 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान हुआ, पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले गए थे, अब सभी की निगाहें चुनाव परिणामों की ओर टिकी हैं, जानिए झारखंड चुनाव परिणाम 2024 लाइव टेलीकास्ट कैसे और कहां देख सकते हैं

Image

जानिए झारखंड चुनाव परिणाम 2024 लाइव टेलीकास्ट

Jharkhand Chunav Result 2024 Live Streaming, झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 का लाइव टेलीकास्ट, झारखंड विधानसभा इलेक्शन रिजल्ट ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला इंडिया ब्लॉक और एनडीए (NDA) के बीच है, इस अहम चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है, झारखंड चुनाव के वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के अंतिम और दूसरे फेज में 12 जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग हुई थी वहीं पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले गए थे।

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 ऑनलाइन स्ट्रीमिंगJharkhand Chunav Result 2024 Live Streaming

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 का लाइव टेलीकास्ट चुनाव आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in results.gov.in पर इसे देखा जा सकता है...

आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी (Jharkhand Chunav Result 2024 Vote Counting Time)

बता दें कि आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी, पहले बैलेट पेपर से गिने जाएंगे फिर राउंड वाइज काउंटिंग होगी पहले रुझान आएंगे और फिर यही रुझान नतीजों में बदल जाएंगे।

झारखंड की हाई प्रोफाइल सीटों पर डाल लें एक नजर- (Jharkhand Chunav Result 2024 High Profile Seat)

बरहेट-हेमंत सोरेन

धनवार-बाबू लाल मरांडी

जामताड़ा-सीता सोरेन

गांडेय-कल्पना सोरेन

सिल्ली-सुदेश महतो

झारखंड चुनाव में इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर (Jharkhand Chunav Result 2024 key Candidates)

प्रमुख उम्मीदवारों जो हैं उनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन (दोनों झामुमो से), उनकी भाभी सीता सोरेन (भाजपा), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो (झामुमो), ऑल झारखंड स्टुडेंट यूनियन (आजसू) पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो और निवर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी (भाजपा) शामिल हैं।

विषयविवरण
झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024झारखंड चुनाव के वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
मुख्य मुकाबलाइंडिया ब्लॉक और एनडीए (NDA) के बीच।
पहले चरण का मतदान13 नवंबर, 43 सीटों पर।
दूसरे चरण का मतदान20 नवंबर, 12 जिलों की 38 सीटों पर।
वोट गिनती का समयसुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।
लाइव स्ट्रीमिंग देखने का माध्यमचुनाव आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in और results.gov.in
गिनती की प्रक्रियापहले बैलेट पेपर की गिनती, फिर राउंड वाइज काउंटिंग।
- बरहेट: हेमंत सोरेन
हाई प्रोफाइल सीटें

- धनवार: बाबू लाल मरांडी

- जामताड़ा: सीता सोरेन

- गांडेय: कल्पना सोरेन

- सिल्ली: सुदेश महतो- हेमंत सोरेन (मुख्यमंत्री, झामुमो)
प्रमुख उम्मीदवार

- कल्पना सोरेन (झामुमो)

- सीता सोरेन (भाजपा)

- बाबूलाल मरांडी (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री)

- रवींद्र नाथ महतो (विधानसभा अध्यक्ष, झामुमो)

- सुदेश महतो (आजसू पार्टी अध्यक्ष)

- अमर कुमार बाउरी (नेता प्रतिपक्ष, भाजपा)।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article