इलेक्शन

Jhansi Nagar Nigam Election 2023: झांसी में किसके वादों पर लगेगी मुहर, मेयर सीट पर BJP-सपा, BSP ने ठोका दावा

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 3, 2023, 05:46 PM IST

Jhansi Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: झांसी में 1 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 7 नगर पंचायतें हैं। जिनमें झांसी नगर निगम, बरुआसागर, चिरगांव, समथर, मऊरानीपुर और गुरसराय नगर पालिका हैं। टो़डी फतेपुर, बड़ागांव, मोठ, कटेरा, रानीपुर, एरच और गरौठा नगर पंचायत हैं।

Image

झांसी नगर निकाय चुनाव 2023।

Photo : PTI

Jhansi Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: उत्तर प्रदेश में झांसी नगर निगम के लिए पहले चरण में 4 मई को मतदान होगा। मेयर पद के लिए चार उम्मीदवारों के नाम वापस लिए जाने के बाद से चुनाव मैदान में छह उम्मीदवार रह गए हैं। इस बार टिकट कटने पर झांसी में सभी पार्टियों में बगावत देखने को मिली। नगर निगम के 60 पार्षद सीटों, पांच नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद, 125 नगर पालिका परिषद सदस्य, सात नगर पंचायत अध्यक्ष और 77 नगर पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होगा। वर्ष 2017 में यहां कुल मतदाताओं की संख्या 4,17,758 थी जो अब बढ़कर 4,49,935 हो गई है। झांसी नगर निगम में कुल 365 बूथों पर मतदान होगा।

5 नगर पालिका और 7 नगर पंचायतों के लिए भी चुनाव

झांसी में 1 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 7 नगर पंचायतें हैं। जिनमें झांसी नगर निगम, बरुआसागर, चिरगांव, समथर, मऊरानीपुर और गुरसराय नगर पालिका हैं। टो़डी फतेपुर, बड़ागांव, मोठ, कटेरा, रानीपुर, एरच और गरौठा नगर पंचायत हैं।

उम्मीदवारपार्टी
बिहारी लाल आर्यभाजपा
सतीश जतारियासपा
भगवान दास फुलेबसपा
अरविंद कुमार बबलूकांग्रेस
नरेश वर्माआम आदमी पार्टी
शिवदयाल बुंदेलखंड क्रांति दल

मेयर पद के लिए भाजपा से बिहारी लाल आर्य उम्मीदवार

अब मेयर पद के लिए भाजपा से पूर्व मंत्री बिहारी लाल आर्य, सपा से सतीश जतारिया, बसपा से भगवान दास फुले, कांग्रेस से अरविंद कुमार बबलू, आम आदमी पार्टी से नरेश वर्मा और बुंदेलखंड क्रांति दल से शिवदयाल मैदान में हैं। कल यानी शुक्रवार को मेयर और पार्षद पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह अलॉर्ट होंगे।

2017 में भाजपा के रामतीर्थ सिंघल विजयी हुए

2017 में झांसी में मेयर पद के लिए हुए चुनाव में कुल 20 उम्मीदवार मैदान में थे। यह सीट अनारक्षित थी। इस सीट पर कुल मतदाता 418545 थे जिनमें से 218428 वोटरों ने अपने मताधिकार किा इस्तेमाल किया। 893 वोट नोटा में पड़े और मेयर सीट पर कुल मतदान 52.19 प्रतिशत हुआ। इस सीट पर भाजपा के रामतीर्थ सिंघल विजयी हुए। इस चुनाव में सिंघल को 77090 (35.29 फीसदी) वोट मिले। मेयर पद के मुकाबले में सिंघल ने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार बृजेंद्र कुमार व्यास डमडम महाराज को हराया। इस चुनाव में बसपा उम्मीदवार को 60709 (27.79 प्रतिशत) वोट मिले। तीसरे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप कुमार जैन आदित्य रहे। प्रदीप को 36100 (16.53 फीसदी) वोट मिले। इस सीट पर प्रदीप की जमानत जब्त हो गई।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article