इलेक्शन

PK आज कर सकते हैं उम्मीदवारों की घोषणा, जनसुराज की पहली लिस्ट में हो सकता है 100 नाम का ऐलान

रोहतास जिले की करगहर सीट पर अभी कांग्रेस का कब्जा है और इस सीट से संतोष कुमार मिश्रा विधायक हैं जबकि राघोपुर को लालू प्रसाद यादव का गढ़ माना जाता है। अभी इस सीट से लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और राजद नेता तेजस्वी यादव विधायक हैं।

Image

जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Jan Suraaj Party : बिहार चुनाव के लिए जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर (PK) गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकते हैं। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस सूची में 100 उम्मीदवारों का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक इस पहली सूची में पिछड़ा वर्गा, पेशेवरों और पूर्व नौकरशाहों को तरजीह दी जा सकती है। लिस्ट में वकील, डॉक्टर, अकेडमी से जुड़े लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। पीके खुद किसी सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकते हैं। चर्चा पीके की करगहर अथवा राघोपुर से चुनाव मैदान में उतरने की है।

करगहर या राघोपुर से चुनाव लड़ सकते हैं PK

रोहतास जिले की करगहर सीट पर अभी कांग्रेस का कब्जा है और इस सीट से संतोष कुमार मिश्रा विधायक हैं जबकि राघोपुर को लालू प्रसाद यादव का गढ़ माना जाता है। अभी इस सीट से लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और राजद नेता तेजस्वी यादव विधायक हैं। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि पीके को चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेत अभी सहमत नहीं है। इसी तरह से जनसुराज के महासचिव किशोर कुमार मुन्ना की उम्मीदवारी पर भी फैसला नहीं हुआ है। मुन्ना पूर्व विधायक हैं।

राघोपुर में तेजस्वी यादव से हो सकता है सामना

करगहर सीट पर कुर्मी मतदाताओं का दबदबा है, जहां करीब 50,000–60,000 कुर्मी-कोइरी आबादी है, लेकिन निर्णायक भूमिका ब्राह्मण निभाते हैं। यहां लगभग 30,000–35,000 ब्राह्मण मतदाता हैं। तो राघोपुर को लालू परिवार का अभेद्य गढ़ माना जाता है। आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और अब तेजस्वी यादव सभी यहां से चुनाव लड़ चुके हैं। वर्तमान में तेजस्वी यहां के विधायक हैं और माना जा रहा है कि वे फिर से चुनाव मैदान में उतरेंगे। अगर किशोर राघोपुर से चुनाव लड़ते हैं, तो यह सीधे तौर पर लालू परिवार को चुनौती देने जैसा होगा। राघोपुर में लगभग 30% यादव मतदाता हैं, भूमिहारों की भी अच्छी खासी मौजूदगी है, और अक्सर पासवान वोट ही विजेता तय करता है।

इन्हें उम्मीदवार बना सकती है जनसुराज पार्टी

  • केसी सिन्हा-कुम्हरार
  • वाईबी गिरि-मांझी
  • रामबली चंद्रवंशी-कुर्था
  • जेपी सिंह-छपरा
  • डॉ. बीबी प्रसाद-ढाका
  • डॉ. एके दास-मुजफ्फरपुर
  • आरके मिश्रा-दरभंगा

प्रभावशाली चेहरों को जगह मिल सकती है

सूत्रों के मुताबिक पहली सूची में विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली चेहरों को जगह मिल सकती है, जिनमें सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व शिक्षक और स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले नेता शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर, पूर्व विधान पार्षद रामबली चंद्रवंशी कुर्था से और प्रसिद्ध गणितज्ञ केसी सिन्हा को कुम्हरार से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। यह कदम प्रशांत किशोर के 'जन सुराज' अभियान के जमीनी प्रभाव को दर्शा सकता है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article