इलेक्शन

जम्मू-कश्मीर में खुला AAP का खाता; डोडा में चली मेहराज मलिक की 'झाड़ू'

Doda Assembly Seat: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच 'आप' नेता मेहराज मलिक ने डोडा सीट से जीत हासिल की है। इसी के साथ ही आम आदमी पार्टी ने मेहराज मलिक को जीत की बधाई देते हुए 'एक्स' पर एक वीडियो साझा किया है।

Image

डोडा से मेहराज मलिक

Photo : Twitter

Doda Assembly Seat: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच 'आप' नेता मेहराज मलिक ने डोडा सीट से जीत हासिल की है। इसी के साथ ही आम आदमी पार्टी ने मेहराज मलिक को जीत की बधाई देते हुए 'एक्स' पर एक वीडियो साझा किया है।

AAP ने दी बधाई

आम आदमी पार्टी ने 'एक्स' पर लिखा कि डोडा विधानसभा से पार्टी उम्मीदवार मेहराज मलिक के जीत दर्ज़ करने पर देशभर में फैले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को ढेरों बधाई। चुनाव आयोग की वेबसाइट में जारी आंकड़ों के मुताबिक, मेहराज मलिक ने 4770 वोट से जीत दर्ज की है। भाजपा के गजय सिंह राणा को 18174 वोट मिले हैं, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के खालिद नजीब सुहरवादी मैदान के पक्ष में 12975 वोट पड़े हैं।

9 उम्मीदवारों ने आजमाई किस्मत

डोडा सीट पर इंडी गठबंधन और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन आम आदमी पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए परचम लहराया है। आम आदमी पार्टी ने मेहराज मलिक को टिकट दिया था, जबकि इंडी गठबंधन की ओर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के खालिद नजीब सुहरवादी मैदान में थे और भाजपा ने गजय सिंह राणा को प्रत्याशी बनाया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article