इलेक्शन

Jambusar, Vagra, Jhagadiya, Bharuch Election Results 2022 : भरूच, जम्बूसार

  • Authored by: आलोक कुमार राव
  • Updated Dec 8, 2022, 04:48 PM IST

Jambusar, Vagra, Jhagadiya, Bharuch, Ankleshwar Election Results 2022 : गुजरात के भरूच जिले में विधानसभा की पांच सीटें हैं। इनमें पांच सीटों में जम्बूसार, वागरा, झगड़िया, भरूच और अंकलेश्वर हैं। इन सीटों के लिए गुरुवार को मतगणना हुई। इन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था। आम आदमी पार्टी ने भी इन सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए।

Image

गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं।

Jambusar, Vagra, Jhagadiya, Bharuch, Ankleshwar Election Results 2022 : गुजरात में विधानसभा की 182 सीटों के चुनाव नतीजे गुरुवार को आए। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से हुई। गुजरात के भरूच जिले में विधानसभा की पांच सीटें हैं। इनमें पांच सीटों में जम्बूसार, वागरा, झगड़िया, भरूच और अंकलेश्वर शामिल हैं। भरूच जिला भारतीय जनता पार्टी की गढ़ माना जाता है। 2017 के विस चुनाव में भाजपा ने इन पांच सीटों में से तीन पर जीत दर्ज की। जम्बूसार सीट पर कांग्रेस और झगड़िया सीट पर भारतीय ट्राइबल पार्टी ने कब्जा जमाया। इन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने भी इन सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

Gujarat Bharuch Election Result : Full results from Jambusar Vagra Jhagadiya Bharuch Ankleshwar

विधानसभा क्षेत्रभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारAAP उम्मीदवार
जम्बूसारदेवकिशोरदासजी भक्तिस्वरूपदासजी स्वामीसंजयभाई जयसिंह भाई सोलंकीसाजिदखान हुसेनमोहम्मद खान रेहान
वागराअर्जुनसिंह अजीतसिंह राणासुलेमान पटेलजयेंद्रसिंह लक्ष्मणसिंह राज
झगड़ियारितेशकुमार रमनभाई वसावाफतेहसिंह चिमनभाई वसावाभगत उर्मिलाबेन मुकेशभाई
भरूचरमेशभाई नारनदास मिस्त्रीजयकांतभाई बहेचरभाई पटेलमनहरभाई मगनभाई परमार
अंकलेश्वर ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेलविजयसिंह ठाकोरभाई पटेलअंकुरकुमार लक्ष्मणभाई पटेल
जम्बूसार सीट पर पिछली बार कांग्रेस के संजयभाई सोलंकी विजयी हुए। जम्बूसार सीट पर कुल 15 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। इनमें से 11 के नामांकन स्वीकार हुए। तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। एक का नामांकन खारिज हो गया। कुल सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस भार भी तीनों ही पार्टियों ने जीत के लिए अपना पूरा दमखम लगाया है। पांच दिसंबर को आए एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार एक बार फिर बनने का अनुमान जताया गया है।

अंतिम चरण में 93 सीट पर 65.22 प्रतिशत मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 93 सीट पर 65.22 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को यह नवीनतम आंकड़ें साझा किए गए। इसके साथ ही गुजरात की सभी 182 विधानसभा सीट के लिए मतदान पूरा हो गया है और मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

वर्ष 2017 के मुकाबले इस बार कम मतदान हुआ है। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 2017 में 69.99 प्रतिशत मतदान हुआ था। सोमवार को हुए मतदान में गुजरात के उत्तर और मध्य क्षेत्रों के 14 जिलों की 93 सीट पर मतदान हुआ। एक दिसंबर को हुए पहले चरण के चुनाव में 89 विधानसभा सीट पर मतदान हुआ और 63.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article