इलेक्शन

मार्क्समैन गाड़ी, CRPF का काफिला...Bengal में मतदान से पहले देखिए अजय पाल शर्मा का ‘एरिया डोमिनेशन’

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज के मतदान से पहले अजय पाल शर्मा, डायमंड हार्बर इलाके में मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।

Image

पश्चिम बंगाल में यूपी के सिंघम ने मचाया धमाल

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। 29 अप्रैल को होने वाले इस चरण में 142 सीटों पर वोटिंग होनी है, जिसमें दक्षिण 24 परगना का डायमंड हार्बर इलाका भी शामिल है। इसी को देखते हुए यहां व्यापक स्तर पर ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की अगुवाई पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा कर रहे हैं, जो भारी सुरक्षा बल के साथ इलाके में लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। उनके साथ सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान मौजूद हैं। सुरक्षा काफिले में अत्याधुनिक ‘मार्क्समैन’ बख्तरबंद वाहन शामिल हैं, जिनमें सवार होकर अधिकारी संवेदनशील इलाकों का दौरा कर रहे हैं।

जगह-जगह सीआरपीएफ का काफिला

डायमंड हार्बर क्षेत्र में जगह-जगह सीआरपीएफ का काफिला देखा जा सकता है। आगे-पीछे मार्क्समैन गाड़ियां और बीच में अधिकारियों का दल इलाके में मूवमेंट कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान सुरक्षा बल न सिर्फ इलाके को सैनिटाइज कर रहे हैं, बल्कि स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिला रहे हैं कि वे बिना किसी डर के मतदान करें।

अजय पाल शर्मा ने संभाल रखी है कमान

अजय पाल शर्मा और उनके साथ मौजूद सीआरपीएफ के डीआईजी समेत अन्य अधिकारी लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं और निष्पक्ष चुनाव का भरोसा दे रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मुख्य उद्देश्य है कि मतदान के दिन किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो और हर मतदाता स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके।

अजय पाल शर्मा ने दी थी चेतावनी

गौरतलब है कि हाल ही में अजय पाल शर्मा का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने चुनाव के दौरान किसी भी तरह की दबंगई या डराने-धमकाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। फिलहाल, पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। जगह-जगह चेकिंग, फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग के जरिए प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

Abhishek Raj
अभिषेक राजauthor

मैं अभिषेक राज वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हूँ, मैं टाइम्स नाउ नवभारत के लिए national crime इंवेस्टिगेशन और स्पेशल स्टोरी का काम देखता हूं। इससे पहले मैं ZEE न्यूज़ में crime और इन्वेस्टीगेशन विभाग में रिपोर्टर के पद पर तैनात था. मैंने ऑपरेशन मुख्यमंत्री, ऑपरेशन धर्ममंत्रण के स्लीपर सेल, ऑपरेशन किसान आंदोलन जीवी, श्रद्धा मर्डर केस, तुनिषा शर्मा आत्महत्या केस, हिमाचल बाढ़ त्रासदी, एल्विश यादव केस आदि जैसी कई स्टोरीज़ की हैं।

और पढ़ें
End of Article