इलेक्शन

टैक्स में छूट, दिल्ली चुनाव के कारण हुआ? नाविका कुमार के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में निर्मला सीतारमण ने बताई असली बात, केजरीवाल को घेरा

FM Nirmala Sitharaman Super Exclusive: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स में छूट को दिल्ली चुनाव से जोड़ने की बात को सीधे तौर पर खारिज कर दिया। टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में निर्मला सीतारमण ने कहा कि टैक्स में छूट, पीएम मोदी के कहने पर कहा गया है।

Image

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

FM Nirmala Sitharaman Super Exclusive: बजट 2025 में मोदी सरकार ने टैक्स में बड़ी छूट देने का ऐलान किया है, बजट पेश करते समय जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस छूट की घोषणा की तो हर ओर खुशी देखने को मिली। इस घोषणा के बाद कहा जाने लगा कि दिल्ली चुनाव की वजह से ये छूट दी गई है। आप नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने टैक्स छूट पर हिदायत दी थी, इसलिए ये घोषणा हुई। अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में इन सभी सवालों के जवाब दिए हैं। इस दौरान वित्त मंत्री ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना भी साधा।

यहां देखें पूरा इंटरव्यू

दिल्ली चुनाव के कारण टैक्स में छूट?

निर्मला सीतारमण ने अपने पहले इंटरव्यू में टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बात करते हुए केजरीवाल के दावों और दिल्ली चुनाव को लेकर कहा- "दिल्ली के चुनाव के लिए पूरे देश के लिए मैं एक लाख करोड़ का इनकम जाने दूं क्या? नहीं, माननीय प्रधानमंत्री जी का टैक्सपेयर का सम्मान करने के लिए ये प्रपोजल ले आए हैं हम, वो उसमें तो केजरीवाल जी तो 10 तक दे दीजिए, ऐसे बोले हैं न, 10 लाख तक, हम उस नंबर से इंप्रेस नहीं है, 12 तक दे दिया। उनको वो भी कैलकुलेशन समझ में नहीं आता, जबकि वो IRS अधिकारी रह चुके हैं, रेवेन्यू सर्विस में थे न पहले, इतना आंकड़ा सही नहीं कर सकते थे।"

दिल्ली चुनाव में बीजेपी के क्रेडिट लेने पर वित्त मंत्री का जवाब

दिल्ली चुनाव में टैक्स छूट पर जब बीजेपी के क्रेडिट लेने का सवाल वित्त मंत्री से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फायदा तो दिल्ली वालों को भी होगा। इसीलिए हम बोल रहे हैं उनको भी फायदा होगा। पूरे देश को फायदा होगा। उन्होंने कहा- "हम सिर्फ दिल्ली के बोला है की? नहीं, दिल्ली के टैक्सपेयर बाहर हैं क्या? नहीं।"

केजरीवाल को घेरा

केजरीवाल की बात मानने के सवाल पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि केजरीवाल खुद अपनी बात नहीं मानते, वो बोले दिल्ली को लंदन बनाएंगे, पेरिस बना देंगे, उस बात को उन्होंने खुद नहीं माना, नहीं तो देश की राजधानी को पेरिस जैसा होना था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article