FM Nirmala Sitharaman Super Exclusive: टाइम्स नाउ नवभारत के साथ अपने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तगड़ा कटाक्ष किया। निर्मला सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी रोजगार जैसे गंभीर मुद्दे पर भी हल्की-फुल्की बातें करते हैं।
यहां देखें पूरा इंटरव्यू
कांग्रेस पर साधा वित्त मंत्री ने निशाना
बजट 2025 को पेश करने के बाद निर्मला सीतारमण ने अपने पहले इंटरव्यू में टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बात करते हुए कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर बड़ा प्रहार किया। राहुल गांधी के आरोपों पर वित्त मंत्री ने कहा-"मुझे दुख लगता है कि रोजगार जैसे...युवाओं को टच करने वाले टॉपिक के ऊपर वो हल्की फुल्की सी बात करते हैं। आप बताओ भाई आपके 10 साल में इकोनॉमी ऐसे छोड़ कर गए, उसको सही करके अभी हम जॉब्स दें, उस समय के ग्रोथ को... लोग बोलते थे कि जॉबलेस ग्रोथ है, बोलते हैं न कि हमारे टाइम पर ग्रोथ इतना हुआ, उस समय भी आप कुछ नहीं कर पाए, हम कर रहे हैं, जॉब्स दे रहे हैं, जॉब्स के लिए स्कीम ला रहे हैं, सरकार में भर्ती कर रहे हैं।"
निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी को घेरा
आगे निर्मला सीतारमण ने कहा राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा- "उनका किसी भी सीरियस टॉपिक पर हमारे युवा, हमारी महिला का ध्यान जाता है, कंसर्न रहता है, उसपर कोई भी सीरियस डिबेट का उनके साथ चांस ही नहीं है।"
